विज्ञापन

भरत कपूर की किस्मत की चाबी बनीं 1979 की 7वीं सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म, पूनम ढिल्लों को भी बनाया पॉपुलर

Bharat Kapoor Movie: पूनम ढिल्लो ने भरत कपूर को भावुक मन से श्रद्धांजलि देते हुए उनकी उस फिल्म के बारे में बताया, जो 1979 की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. 

भरत कपूर की किस्मत की चाबी बनीं 1979 की 7वीं सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म, पूनम ढिल्लों को भी बनाया पॉपुलर
भरत कपूर को पूनम ढिल्लों ने दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली:

दशकों से हिंदी सिनेमा में विलेन के रूप में दर्शकों को डराने वाले भरत कपूर का निधन सोमवार को हो चुका है. अभिनेता का अंतिम संस्कार भी सोमवार की शाम को सायन अस्पताल के पास मौजूद श्मशान घाट में किया गया. इस मौके पर हिंदी सिनेमा के कई अभिनेता और परिवार के करीबी लोगों को देखा गया. अब उनके साथ पर्दे पर अपना जादू चलाने वाली पूनम ढिल्लों ने अभिनेता को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी है और अपनी पुरानी फिल्म 'नूरी' को भी याद किया है.

भरत कपूर के लिए टर्निंग पॉइंट बनीं ये फिल्म

भरत कपूर ने कई फिल्मों में काम किया और सहायक रोल भी निभाए, लेकिन फिल्म 'नूरी' उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई और इसी फिल्म के जरिए उन्हें बतौर विलेन पहचान मिली. फिल्म में लीड रोल में पूनम ढिल्लो और फारुक शेख लीड रोल में थे और भरत कपूर दोनों के प्यार के दुश्मन. इसी फिल्म को याद कर पूनम ढिल्लो ने फिल्म का पोस्ट शेयर कर अभिनेता को विनम्र श्रद्धांजलि दी है.

ये भी पढ़ें- 90 के दशक का वो खूंखार विलेन, जो एक ही शो में बना भगवान राम, श्रीकृष्ण और टीपू सुल्तान

पूनम ढिल्लों ने दी श्रद्धांजलि

Latest and Breaking News on NDTV

उन्होंने लिखा, "एक जेंटलमैन, अच्छे को-एक्टर, परफेक्ट फैमिली मैन और एक सीधे-सच्चे इंसान. बहुत हैंडसम अभिनेता और आवाज भी बहुत प्यारी, बहुत कुछ कहना चाहती हूं लेकिन शब्द नहीं हैं." उन्होंने आगे लिखा, "वाह, क्या लैंडमार्क फिल्म थी, जिसे हम दोनों ने साथ किया था." पूनम ढिल्लो के अलावा, निर्माता-निर्देशक अशोक पंडित ने भी अभिनेता की फोटो पोस्ट कर श्रद्धांजलि दी.

1979 की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

साल 1979 में रिलीज हुई नूरी साल की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. फिल्म ने अपनी रोमांटिक प्रेम कहानी और दुखद अंत से दर्शकों को भावुक होने के लिए मजबूर कर दिया था. फिल्म का निर्माण यश चोपड़ा ने किया और निर्देशन मनमोहन कृष्ण ने किया. नूरी में कश्मीर की वादियों में खिल रही प्रेम कहानी को दिखाया गया, लेकिन सच्चे प्रेम को गुंडों की नजर लग जाती है. फिल्म का गाना 'आजा रे ओ मेरे दिलबर आजा' बहुत पसंद किया गया था और आज भी लोगों की जुबान पर जिंदा है. 

ये भी पढ़ें- 10 की उम्र में छोड़ी पढ़ाई, 14 में बड़ी उम्र के आदमी से करनी पड़ी शादी, 1983 में 44 फिल्मों में दिखी 450 फिल्में करने वाली ये एक्ट्रेस 

फिल्म में भरत कपूर ने निभाया बशीर खान का किरदार

खास बात यह भी है कि बतौर विलेन भरत कपूर को सिनेमा में पहचान मिली. इस फिल्म में उन्होंने बशीर खान नाम के विलेन का रोल प्ले किया था, जबकि फिल्म नूरी पूनम ढिल्लो के करियर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म थी. फिल्म के हिट होते ही भरत कपूर और पूनम ढिल्लो दोनों की किस्मत ने नया मोड़ लिया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bharat Kapoor, Bharat Kapoor  movie, Bharat Kapoor  news, Nuri, Noori Movie
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com