विज्ञापन
This Article is From May 25, 2024

भैया जी की रिलीज के पहले दिन ही कैंसिल हुए शो? बॉलीवुड एक्टर ने किया यह दावा

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी भैया जी के रिलीज होते ही शो कैंसिल होने की जानकारी केआरके ने दी है.

भैया जी की रिलीज के पहले दिन ही कैंसिल हुए शो? बॉलीवुड एक्टर ने किया यह दावा
भैया जी के शोज कैंसिल होने की केआरके ने दी जानकारी
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की 24 मई को भैयाजी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. यह एक्टर के करियर की 100वीं फिल्म है, जिसके प्रमोशन में वह इन दिनों व्यस्त नजर आ रहे है. इसी बीच एक्टर केआरके यानी कमाल आर खान ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि भैया जी के सारे शोज कैंसल हो गए हैं. हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है. लेकिन केआरके ने अपने ट्वीट के जरिये मनोज बाजपेयी और उनकी फिल्म को लेकर निशाना साधा है. भैयाजी को अपूर्व सिंह कारकी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा विपिन शर्मा, जतिन गोस्वामी और जोया हुसैन के मुख्य किरादरों में नजर आएंगे.

एक्टर और फिल्म समीक्षक केआरके ने मनोज बाजपेयी की फिल्म को भोजपूरी मूवी बताते हुए कहा है कि फिल्म के 100 परसेंट शोज कैंसिल हो गए हैं. वहीं एक्टर के साथ काम करने वाले प्रोड्यसर्स को दिमागी तौर पर डिस्टर्ब बताया है. इस पोस्ट पर लोगों का रिएक्शन आ रहा है. जहां कुछ उन्हें ट्रोल करते दिख रहे हैं तो वहीं कुछ उनका सपोर्ट कर रहे हैं. 

गौरतलब है कि मनोज बाजपेयी बॉलीवुड के टेलेंटेड एक्टर्स में गिने जाते हैं, जिन्होंने सिर्फ एक बंदा, गैंग्स ऑफ वासेपुर, किलर सूप, फैमिली मैन और भैया जी जैसे प्रॉजेक्ट्स में काम किया है.

Pushpa 2: अरे भाई Pushpa Pushpa Song के नाम पर यह क्या कर डाला?| Allu Arjun

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manoj Bajpayee, Manoj Bajpayee Movie, Bhaiyya Ji, Bhaiyya Ji Social Media Review
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com