विज्ञापन
This Article is From May 31, 2021

'बजरंगी भाईजान' की 'मुन्नी' हर्षाली मल्होत्रा काम से हुईं परेशान, बोलीं- मम्मी आप हुकुम क्यों चलाती रहती हो...देखें Video

'बजरंगी भाईजान' से पॉपुलर हुईं हर्षाली मल्होत्रा (Harshali Malhotra) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. फैंस इस वीडियो पर कमेंट करते थक नहीं रहे हैं.

'बजरंगी भाईजान' की 'मुन्नी' हर्षाली मल्होत्रा काम से हुईं परेशान, बोलीं- मम्मी आप हुकुम क्यों चलाती रहती हो...देखें Video
हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra) ने शेयर किया वीडियो
  • हर्षाली मल्होत्रा का फनी वीडियो वायरल
  • काम करके हर्षाली मल्होत्रा हुईं परेशान
  • बजरंगी भाईजान फिल्म में आईं थीं नजर
नई दिल्ली:

सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' से पॉपुलर हुईं हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra) आजकल सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं. हां, यह बात और है कि तब की मुन्नी में और आज की  हर्षाली में जमीन आसमान का अंतर है. पूरी फिल्म में मौन रहीं मुन्नी ने इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया हैं. उनके लेटेस्ट फोटो और वीडियो फैन्स को खूब पसंद आते हैं. फिलहाल तो मुन्नी यानी हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra Video) ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे फैन्स खूब लाइक कर रहे हैं. 

12 साल की हर्षाली (Harshaali Malhotra) ने अपने डांस और मासूमियत से फैंस के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली है. हाल ही में हर्षाली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह अपनी मां से सवाल करती नजर आती हैं कि 'मम्मी आप राजा की बेटी हो ?' मां इस बात से इनकार कर देती हीं कि नहीं वे राजा की बेटी नहीं हैं. इसके बाद हर्षाली पूछती हैं कि 'क्या आप प्रधानमंत्री की बेटी हो?' इस सवाल का जवाब भी उन्हें ना ही मिलता है. वीडियो का खास और सबसे इंटरेस्टिंग सीन तो तब होता है जब हर्षाली अपनी मां से कहती हैं कि 'मम्मी फिर आप हुकुम क्यों चलती रहती हो कि ये कर लो वो कर लो.' इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- 'कितना काम करती हो मुन्नी ?' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- 'इस लॉकडाउन में काम करना सीख गए'

बता दें कि इससे पहले हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra) का एक वीडियो काफी पसंद किया गया था. इस वीडियो में वे खिड़की के बाहर झांकती नजर आई थीं. वे वीडियो में खूबसूरत मौसम का मजा लेती दिखी थीं. इस वीडियो को अभी तक 30 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Harshaali Malhotra, Harshaali Malhotra Video Viral, Harshaali Malhotra Bajrangi Bhaijaan, Harshaali Malhotra Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com