विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2021

बादशाह ने जैकलिन फर्नांडीस संग पानी-पानी सॉन्ग पर डांस वीडियो किया शेयर, एक्ट्रेस का यूं आया रिएक्शन

बादशाह ने एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वो जैकलिन फर्नांडीस के साथ अपने ही हालिया रिलीज सॉन्ग पानी-पानी पर डांस करते नजर आ रहे हैं.

बादशाह ने जैकलिन फर्नांडीस संग पानी-पानी सॉन्ग पर डांस वीडियो किया शेयर, एक्ट्रेस का यूं आया रिएक्शन
बादशाह ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

फेमस रैपर बादशाह के गाने के सभी दीवाने हैं. उनके गाने जबरदस्त तरीके से लोगों के दिमाग पर छाए हुए हैं. उनके अब तक के सभी गानों ने खूब धूम मचाई है. उनका हालिया रिलीज सॉन्ग पानी-पानी ने तो सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए. इंटरनेट पर इस गाने को खूब पसंद किया जा रहा है. हालही में बादशाह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस के साथ डांस करते देखा जा सकता है. वीडियो में दोनों उनके हालिया रिलीज सॉन्ग पानी-पानी पर शानदार डांस कर रहे हैं. इससे पहले भी बादशाह और जैकलिन फर्नांडीस को 'गेंदा फूल' सॉन्ग में साथ देखा जा चूका है. 

बादशाह ने जो डांस वीडियो शेयर किया है. वो उन्हीं के पानी-पानी सॉन्ग का एक छोटा सा वीडियो क्लिप है, जो उन्होंने सॉन्ग से कट करके शेयर किया है. वीडियो में देख सकते हैं कि, बादशाह और जैकलिन फर्नांडीस पानी के बीच खड़े होकर डांस कर रहे हैं. बादशाह ने ब्लू कलर का शर्ट और ब्लैक पैंट पहनी हुई है और जैकलिन फर्नांडीस ब्लू कलर का एक शानदार सा ड्रेस पहना हुआ है. बादशाह ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है 'आग और बर्फ' जिसपर जैकलिन कमेंट करते हुए कहती हैं 'हा हा हा मेरे जैसे क्या?. 

बता दें कि, बादशाह ने अपने करियर में अब तक कई हिट गाने दिए हैं. जिसमें डीजे वाले बाबू, वखरा स्वैग, चुल, स्टैरडे, मूव योर लक, हैपी हैपी को लोगों ने काफी पसंद किया था. वहीं जैकलीन ने 2001 में फिल्म 'अलादीन' से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी. जिसके बाद उन्होंने हाउसफुल 3, रेस 3, ड्राइव, रॉय और ब्रदर्स जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया. अब जैकलीन जल्द ही 'किक 2' में सलमान खान के साथ, 'भूत पुलिस', रोहित शेट्टी की 'सर्कस' और बच्चन पांडे में नजर आएंगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jacqueline Fernandez, Jacqueline Fernandez Song, Badshah, Badshah And Jacqueline Fernandez, Pani Pani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com