विज्ञापन
This Article is From Oct 26, 2021

बादशाह के नए गाने Jugnu ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, रैपर के शानदार डांस स्टेप्स ने फैन्स को किया हैरान

बादशाह के नए गाने 'जुगनू' ने आते ही रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं. कुछ देर पहले ही रिलीज हुए गाने पर लाखों की संख्या में व्यूज आ गए हैं.

बादशाह के नए गाने Jugnu ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, रैपर के शानदार डांस स्टेप्स ने फैन्स को किया हैरान
बादशाह का नया गाना जुगनू हुआ रिलीज
नई दिल्ली:

बॉलीवुड सिंगर बादशाह के गाने इन दिनों हर जगह धूम मचा रहे हैं. बादशाह का कोई भी गाना लोगों को डांस करने पर मजबूर कर देता है. इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए बादशाह अपना नया गाना ‘जुगनू' लेकर आए हैं. बादशाह के इस गाने ने आते ही रिकॉर्ड तोड़ने शुरू कर दिए हैं. कुछ देर पहले ही रिलीज हुए गाने पर लाखों की संख्या में व्यूज आ गए हैं. बादशाह इस गाने में हमेशा की तरह जबरदस्त रैप करते हुए दिख रहे हैं. गाने पर लोगों की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं.

बादशाह का 'जुगनू' रिलीज 

बादशाह का नया गाना Jugnu यू-ट्यूब पर धमाल मचा रहा है. उन्होंने गाने के टीजर को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है. इस गाने को निकिता गांधी ने भी अपनी आवाज दी है. वहीं एक्ट्रेस आकांक्षा शर्मा भी म्यूजिक वीडियो में दिखाई दे रही हैं. गाने के लिरिक्स बादशाह ने ही लिखे हैं और कंपोजिशन भी बादशाह का है. गाने का म्यूजिक हितेन ने दिया है. गाना आउट होते ही फैन्स इस पर अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं.

एक सोशल मीडिया यूजर ने बादशाह के इस नए म्यूजिक वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘जुगनू गाने के साथ बादशाह बैक है'. तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘वीडियो अलग लेवल का बनाया है'. एक और यूजर लिखते हैं, ‘बादशाह से डांस स्टेप एक्स्पेक्ट नहीं किया था...कमाल है'. बता दें, हाल ही में रैपर का ‘बावला' गाना रिलीज हुआ था, जिसकी धुन को लोगों ने काफी पसंद किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Badshah, Badshah Songs, Badshah New Song, Jugnu Song, Badshah New Song Jugnu, Nikhita Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com