विज्ञापन
This Article is From May 06, 2024

'बड़की बहू छोटकी बहू' का ट्रेलर रिलीज, काजल राघवानी और रानी चटर्जी बनीं देवरानी जेठानी, नोकझोंक से लेकर दोस्ती तक सब मिलेगा

काजल राघवानी और रानी चटर्जी की नई फिल्म 'बड़की बहू छोटकी बहू' का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. देवरानी और जेठानी के रिश्ते पर बनी इस फिल्म के ट्रेलर को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं.

'बड़की बहू छोटकी बहू' का ट्रेलर रिलीज, काजल राघवानी और रानी चटर्जी बनीं देवरानी जेठानी, नोकझोंक से लेकर दोस्ती तक सब मिलेगा
काजल राघवानी और रानी चटर्जी की 'बड़की बहू छोटकी बहू' का ट्रेलर रिलीज
नई दिल्ली:

काजल राघवानी और रानी चटर्जी की नई फिल्म 'बड़की बहू छोटकी बहू' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म का ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में जहां देवरानी-जेठानी खट्टी-मीठी नोकझोंक देखने को मिलेगी वहीं उनके बीच की गहरी दोस्ती भी नजर आएगी. भोजपुरी फिल्म 'बड़की बहू छोटकी बहू' में लीड रोल में जहां काजल राघवानी और रानी चटर्जी हैं, वहीं अंशुमन सिंह राजपूत, जय यादव, मनोज टाइगर, किरण यादव और प्रेम दुबे ने उनका साथ दिया है. फिल्म को मंजुल ठाकुर ने डायरेक्ट किया है जबकि फिल्म में म्यूजिक ओम झा का है. इस तरह कॉमेडी फिल्म 'बड़की बहू छोटकी बहू' का ट्रेलर देखने में काफी मजेदार लगता है. 

'बड़की बहू छोटकी बहू' के ट्रेलर के बारे में जानकारी देते हुए काजल राघवानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की थी और लिखा था, 'इंतजार हुवा खत्म बस कल सवेरे आ रही है असली जेठानी और देवरानी बड़की बहु छोटकी बहु लेकर कल.' आज सुबह रानी चटर्जी ने फिल्म के ट्रेलर को लेकर जानकारी शेयर की और इंस्टाग्राम पर लिखा, 'बड़की बहू छोटकी बहू का ट्रेलर आ गया है.' इस तरह दोनों एक्ट्रेस ने फैन्स को अपनी फिल्म के बारे में जानकारी दी.

काजल राघवानी और रानी चटर्जी की बड़की बहू छोटकी बहू ट्रेलर

'बड़की बहू छोटकी बहू' के ट्रेलर को यूट्यूब पर रिलीज किया है, जिस पर फैन्स के खूब कमेंट्स भी आ रहे हैं. एक कमेंट आया है, 'ओह गॉड, मजा आ रहा है ट्रेलर देख कर.' एक ने लिखा है कि बिल्कुल फायर मूवी होने वाली है. रानी चटर्जी और काजल राघवानी के फैन्स उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. एक ने लिखा है कि रानी चटर्जी छा गई हैं, भाई क्या बात है वाह. वहीं एक फैन ने लिखा है कि काजल राघवानी की फिल्म है मजा कैसे नहीं आएगा. बहुत बहुत बढ़िया. रानी चटर्जी इन दिनों 'दीदी नंबर 1' की शूटिंग कर रही हैं. रानी के आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करेंतो इसमें 'मेरा पति मेरा देवता है', 'नाचे दूल्हा गली-गली', 'परिवार के बाबू' और 'भाभी मां' शामिल हैं. इस तरह रानी के फैन्स उन्हें कई फिल्मों में देख सकेंगे.

Pushpa 2: अरे भाई Pushpa Pushpa Song के नाम पर यह क्या कर डाला?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Badki Bahu Chutki Bahu, Badki Bahu Chutki Bahu Trailer, Rani Chatterjee, Kajal Raghwani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com