विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2017

करण जौहर नहीं बल्कि इनकी फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर सकते हैं 'बाहुबली'

खबरों के मुताबिक, साजिद नाडियाडवाला की फिल्म से प्रभास बॉलीवुड डेब्यू कर सकते हैं. इस सिलसिले में दोनों की कुछ मीटिंग भी हुई हैं.

करण  जौहर नहीं बल्कि इनकी फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर सकते हैं 'बाहुबली'
  • प्रभास के साथ फिल्म पर बोले करण जौहर- 'ऐसी कोई बात नहीं'
  • साजिद नाडियाडवाला की फिल्म से डेब्यू कर सकते हैं प्रभास!
  • 'बाहुबली' सीरीज में प्रभास ने निभाया अमरेंद्र और महेंद्र बाहुबली का रोल
नई दिल्ली: 'बाहुबली' सीरीज की दोनों फिल्मों में बेहतरीन किरदार निभाने के बाद अभिनेता प्रभास सिर्फ साउथ फिल्म इंडस्ट्री में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर हुए हैं. पिछले दिनों ऐसी खबरें आ रही थी कि 37 वर्षीय इस साउथ सुपरस्टार को फिल्ममेकर करण जौहर बॉलीवुड में अपनी फिल्म से लॉन्च करने जा रहे हैं. लेकिन करण जौहर ने इन सभी रिपोर्ट्स को सिरे से नकारा है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में करण जौहर ने कहा- "ऐसी कोई बात नहीं है". मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, प्रभास अपना बॉलीवुड डेब्यू साजिद नाडियाडवाला की फिल्म से कर सकते हैं. कहा जा रहा है कि इस सिलसिले में प्रभास और साजिद की कुछ मुलाकातें भी हुई हैं. जल्द ही इसकी पुष्टि की जा सकती है.

एक वेबसाइट के सूत्रों के अनुसार, "प्रभास ने पिछले 5 साल 'बाहुबली' सीरीज की फिल्मों को दिए, इस वजह से उन्होंने बाकी फिल्मों के ऑफर को भी ठुकरा दिया था. उन्होंने नए प्रोजेक्ट (साहो) की शूटिंग शुरू कर दी है, साथ ही वह बॉलीवुड में एक बड़ी शुरूआत की तलाश में हैं. उनकी साजिद (नाडियाडवाला) से दो मीटिंग हो चुकी हैं. दोनों ने कुछ प्रोजेक्ट्स पर चर्चा की है और जल्द ही किसी फिल्म की घोषणा कर सकते हैं."
 
 

A post shared by prabhas (@prabhas__official) on


पिछले सोमवार करण जौहर ने अपने दोस्तों के लिए एक पार्टी आयोजित की. इसमें सुपरडुपर हिट फिल्म 'बाहुबली' के कलाकार भी पहुंचे. प्रभास और राणा दग्गुबती दोनों ही इस पार्टी के गेस्ट बने थे. दोनों के अलावा वरुण धवन, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर भी करण जौहर के घर के बाहर देखे गए थे.
 

इस पार्टी की एक खास तस्वीर वरुण धवन ने साझा की थी, जिसमें वे प्रभास उर्फ 'बाहुबली' को पीछे से तलवार मारते दिखे थे. कैप्शन में वरुण धवन ने क्लियर किया था कि कटप्पा के साथ-साथ उन्होंने भी बाहुबली को मारा है.
 
 

A post shared by prabhas (@prabhas__official) on


बताते चलें कि, 'बाहुबली' सीरीज की दोनों फिल्मों ने सिर्फ देश ही नहीं दुनियाभर में रिकॉर्डतोड़ कमाई की है. 28 अप्रैल को रिलीज हुई 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' ने वर्ल्डवाइड 2000 करोड़ की कमाई कर ली है. एस.एस. राजामौली की इस फिल्म में प्रभास ने अमरेंद्र और महेंद्र बाहुबली का किरदार निभाया था. 

(बॉलीवुड की अन्य बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prabhas, Prabhas Baahubali, Prabhas Bollywood Debut, Karan Johar, Sajid Nadiadwala, Prabhas Sajid Nadiadwala, Prabhas Saaho, Bollywood Gossips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com