एसएस राजामौली जब 'बाहुबली' लेकर आए तो इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस का इतिहास बदला, बल्कि भारतीय सिनेमा की तस्वीर भी बदल दी. इस फ्रैंचाइजी ने कहानी कहने, एक्शन और विजुअल के मामले में नए स्टैंडर्ड सेट किए. इसने प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी को पैन-इंडिया स्टार बना दिया. पहला पार्ट एक सवाल छोड़ गया जिसका जवाब मिला दूसरे पार्ट में. कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? हर किसी ने इस सवाल के जवाब के लिए बाहुबली-2 देखी और इसे भी दर्शकों का खूब प्यार मिला. इसके बाद सबके मन में यही सवाल था कि क्या बाहुबली 3 आएगी? अब ऐसा लग रहा है कि शायद यह इंतजार खत्म होने वाला है.
प्रभास, राणा और अनुष्का शेट्टी ने कुछ ऐसे इशारे दिए हैं जिससे लग रहा है कि इस ब्लॉकबस्टर कहानी का तीसरा चैप्टर आ सकता है, जिससे फैन्स में जबरदस्त एक्साइटमेंट है.
'बाहुबली 3' पर चल रहा है काम
सोशल मीडिया पर डॉक्यूमेंट्री 'बाहुबली: द टॉर्चबियरर' का एक क्लिप वायरल होने के बाद 'बाहुबली 3' को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. वीडियो में प्रभास, राणा और अनुष्का राजामौली की ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी के एक और हिस्से की संभावना की तरफ इशारा करते दिख रहे हैं. इससे फैन्स को यकीन हो गया है कि शायद तीसरे चैप्टर पर काम चल रहा है.
वायरल क्लिप में राणा को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "मुझे नहीं पता कि मुझे यह सबके सामने कहना चाहिए या नहीं, लेकिन क्योंकि राजामौली और शोबू गारू यहां नहीं हैं, इसलिए मैं बस वही कहूंगा जो मेरे मन में है. हो सकता है कि दुनिया अभी तैयार न हो, लेकिन 'बाहुबली' जरूर आएगी..." इसके बाद वे अपनी बात अधूरी छोड़ देते हैं. कुछ ही पलों बाद, प्रभास मुस्कुराते हुए तीन उंगलियां दिखाते हैं, जिससे सोफे पर बैठे सभी लोग, अनुष्का समेत, हंसने लगते हैं. इस चर्चा को और बढ़ाते हुए, क्लिप इन शब्दों के साथ खत्म होती है, "और यह विरासत जारी रहेगी!"
#Baahubali3 is ON ✅🔥
— Movies Singapore (@MoviesSingapore) June 26, 2026
“The world 🌎 may not be ready yet, but there'll be more #Baahubali… Baahubali…..3.”
— #RanaDaggubati pic.twitter.com/CxxkI4NqlI
इस बातचीत ने फैन्स में जबरदस्त एक्साइटमेंट भर दी है, और कई लोग इसे 'बाहुबली 3' के लिए एक इशारे के तौर पर देख रहे हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे इस बात की कनफर्मेशन माना है कि पार्ट 3 आने वाला है.
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, "अब तक की सबसे बेहतरीन भारतीय फिल्म का तीसरा हिस्सा 'बाहुबली 3' अब ऑफीशियल हो गया है." वहीं एक और यूजर ने कहा, "रोंगटे खड़े कर देने वाली बात और उसके बाद खुद बाहुबली की तरफ से #Baahubali3 का ऐलान." एक ने लिखा, "बाहुबली 3 सच में बन रही है! इंतजार अब खत्म होने वाला है. एस.एस. राजामौली ने प्रभास, राणा दग्गुबाती और अनुष्का शेट्टी के साथ मिलकर कन्फर्म किया है कि बाहुबली 3 की ऑफिशियल अनाउंसमेंट जल्द ही होने वाली है." एक कमेंट में लिखा था, "अब बाहुबली 3 से उम्मीदें पहले से कहीं ज्यादा हैं. अगर राजामौली एक और शानदार फिल्म बनाते हैं, तो इस फिल्म के अब तक की सबसे बड़ी इंडियन फिल्म बनने और बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड बनाने का पूरा चांस है. यह सिर्फ एक सीक्वल नहीं है - यह एक ऐसा सिनेमैटिक इवेंट है जिसका लाखों फैन्स इंतजार कर रहे हैं. राजा वापसी के लिए तैयार हैं."
यह भी पढ़ें: Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 ने '12 हजार करोड़' कमाने वाली फिल्म को छोड़ा पीछे, जियो पर हासिल की ये पोजीशन
हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है कि राजामौली इस प्रोजेक्ट पर कब काम शुरू करेंगे, कहानी किस दिशा में आगे बढ़ेगी, इसे फीचर फील्म, सीरीज या किसी और फॉर्मेट में बनाया जाएगा, या फैन्स कब तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट की उम्मीद कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं