Thukra Ke Mera Pyaar Season 2 जियो हॉस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है. यह शो 19 जून 2026 को रिलीज हुआ और रिलीज के बाद से चर्चा में है. ओटीटी प्लैटफॉर्म पर यह पहले से जमे हुए खिलाड़ी को कड़ी टक्कर देता नजर आ रहा है. ये जमे जमाए खिलाड़ी है जियो हॉटस्टार पर लंबे समय से नंबर वन पर काबिज 'लाफ्टर शेफ' इस शो ने जनता को खूब एंटरटेन किया है और तीन सीजन के बाद भी इसकी पोजीशन को कोई हिला नहीं पाया है लेकिन अब लेटेस्ट रिपोर्ट देखकर ऐसा लग रहा है कि 'ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2' इसे कड़ी टक्कर दे सकता है.
बात करें लेटेस्ट रेटिंग की तो जियो हॉटस्टार पर इस वक्त टॉप-3 में बिल्कुल ही तीन अलग अलग तरह का कंटेंट छाया हुआ है. पहले नंबर पर है जैसा कि हमने आपको बताया 'लाफ्टर शेफ' दूसरे नंबर पर है 'ठुकरा के मेरा प्यार सीजन 2' और तीसरे नंबर पर अवतार फायर एंड ऐश (अवतार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन) है. मतलब एक कॉमेडी कंटेंट, एक इंटेंस कहानी और एक साइंस फिक्शन. इससे दर्शकों की पसंद और टेस्ट के बारे में भी जानकारी मिलती है. लेकिन रिलीज के 8 दिन में टॉप 3 में जगह बनाना 'ठुकरा के मेरा प्यार 2' के लिए एक अच्छी उछाल है.

क्या है सीरीज की कहानी?
Thukra ke mera pyaar सीजन-2 शानविका चौहान और कुलदीप कुमार की कहानी को ही आगे लेकर जाता है. इस बार उनके रिश्ते में प्यार, धोखा, पछतावा और बदले की आग का उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है. सीरीज की इस नई कहानी में पर्सनल दुश्मनी को राजनीति के संघर्ष की तरफ ले जाया गया है. हालांकि शो कुछ हिस्सों में दिलचस्प है लेकिन यह कहानी कहने के पुराने और घिसे-पिटे तरीके से ऊपर नहीं उठ पाया है.
ठुकरा के मेरा प्यार 2 की कास्ट
इस सीरीज में धवल ठाकुर, संचिता बसु, अनिरुद्ध दवे, सुशील पांडे, गोविंद पांडे, पलक जैन लीड रोल में हैं. बात करें इस सीरीज को मिली imdb रेटिंग की तो इसे 10 में से 7.8 की रेटिंग मिली है. शो को दर्शको का प्यार मिल रहा जो कि जियो हॉटस्टार पर इसकी रेटिंग से साफ है.
यह भी पढ़ें: बॉर्डर 3 का ऐलान, जानें कौन हैं जनरल हरबख्श सिंह जिनकी जिंदगी पर बनेगी फिल्म
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं