विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2025

पुष्पा 2 के बाद हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी श्रीवल्ली, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना शूटिंग के लिए पहुंचे दिल्ली

थामा 2025 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगी, जिसकी शूटिंग चल रही है. नए साल की शुरुआत में आयुष्मान खुराना अपनी बहुप्रतीक्षित 'ब्लडी लव स्टोरी' थामा के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग के लिए दिल्ली रवाना हो चुके हैं.  

पुष्पा 2 के बाद हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगी श्रीवल्ली, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना शूटिंग के लिए पहुंचे दिल्ली
आयुष्मान खुराना शूटिंग के लिए पहुंचे दिल्ली

दिनेश विजान और नेपियन कैपिटल की मैडॉक फिल्म्स ने नए साल 2025 के लिए अपनी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट जारी की है. मेकर्स ने आठ फिल्मों की घोषणा की है जो उनके हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा बनने जा रही हैं.इन आठ फिल्मों में 2025 में दिवाली के मौके पर थामा रिलीज होगी, जिसकी शूटिंग चल रही है. नए साल की शुरुआत में आयुष्मान खुराना अपनी बहुप्रतीक्षित 'ब्लडी लव स्टोरी' थामा के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग के लिए दिल्ली रवाना हो चुके हैं.  मैडॉक फिल्म्स के ब्लॉकबस्टर हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की इस फिल्म का एक छोटा शेड्यूल पिछले साल मुंबई में पूरा हुआ था. अब टीम इस हफ्ते से राजधानी दिल्ली में कुछ रोमांचक सीक्वेंस की शूटिंग शुरू करेगी, जो जनवरी के फर्स्ट हॉफ तक चलेगी. 

थामा  एक ग्रिपिंग लव स्टोरी है, जो खूनी पृष्ठभूमि पर आधारित है. फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं, जबकि परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम किरदार निभा रहे हैं. फिल्म का निर्देशन ब्लॉकबस्टर मुंजा फेम आदित्य सर्पोतदार कर रहे हैं. इसे निरेन भट्ट, सुरेश मैथ्यू और अरुण फुलारा ने लिखा है और इसे दिनेश विजन व अमर कौशिक ने प्रोड्यूस किया है.  

2025 आयुष्मान खुराना के लिए बेहद व्यस्त रहने वाला है. थामा दिवाली पर रिलीज़ के लिए तैयार है और इसके साथ ही धर्मा और सिख्या प्रोडक्शंस के तहत एक अनटाइटल्ड एक्शन थ्रिलर भी उनकी झोली में है. सूत्रों के अनुसार,आयुष्मान दो और रोमांचक प्रोजेक्ट्स की शूटिंग शुरू करेंगे. इनमें सूरज बड़जात्या के साथ एक भावनात्मक पारिवारिक ड्रामा और यशराज फिल्म्स और पोषम पा पिक्चर्स के बीच सहयोग से बनी एक थ्रिलिंग जॉनर-बेंडिंग थिएट्रिकल शामिल है, जिसका निर्देशन समीर सक्सेना करेंगे.   

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ayushmann Khurrana Upcoming Horror Comedy Thama, Rashmika Mandanna Thama, Thama Announcement, Thama Director, Thama Release Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com