विज्ञापन

Avengers Endgame: Encore Box Office: 10 मिनट की एक्सट्रा फुटेज के साथ दोबारा रिलीज हुई 8 साल पुरानी फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का मिला प्यार  

Avengers Endgame: Encore Box Office: भारत में मार्वल फैंस 2019 की मार्वल ब्लॉकबस्टर 'Avengers: Endgame' की स्पेशल थिएट्रिकल री-रिलीज का इंतज़ार कर रहे थे. यह फिल्म अब नए फुटेज के साथ सिनेमाघरों में आ गई है.

Avengers Endgame: Encore Box Office: 10 मिनट की एक्सट्रा फुटेज के साथ दोबारा रिलीज हुई 8 साल पुरानी फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का मिला प्यार  
10 मिनट की एक्सट्रा फुटेज के साथ दोबारा रिलीज हुई 8 साल पुरानी फिल्म
नई दिल्ली:

Avengers Endgame: Encore Box Office: भारत में मार्वल फैंस 2019 की मार्वल ब्लॉकबस्टर 'Avengers: Endgame' की स्पेशल थिएट्रिकल री-रिलीज का इंतजार कर रहे थे. यह फिल्म अब नए फुटेज के साथ सिनेमाघरों में आ गई है. इसमें चार सीन में लगभग पांच मिनट का नया फुटेज शामिल है, जिसमें एक लंबा एंडिंग सीन और तीन पोस्ट-क्रेडिट सीक्वेंस हैं.

Avengers: Endgame Encore बॉक्स ऑफिस
Sacnilk की ताजा जानकारी के अनुसार, 'Avengers: Endgame Encore' ने अपनी रिलीज के दूसरे दिन 7.65 करोड़ कमाए हैं. पहले दिन फिल्म ने 7.25 करोड़ कमाए थे. इस तरह दो दिनों में कुल कलेक्शन 14.90 करोड़ हो गया है.'Avengers: Endgame Encore' भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज फिल्मों में से एक बन सकती है. फिलहाल इस लिस्ट में 'Baahubali: The Epic' सबसे आगे है, जिसने 2025 में अपनी री-रिलीज के दौरान दुनिया भर में 52.15 करोड़ कमाए थे. खबरों के अनुसार, 'Sanam Teri Kasam' ने अपनी री-रिलीज के दौरान लगभग 39 करोड़ कमाए थे, जबकि 'Tumbbad' ने लगभग ₹37.5 करोड़ का कलेक्शन किया था.

Avengers Endgame Encore के बारे में
रिलीज से पहले, रूसो ब्रदर्स ने दर्शकों से नए सीन को सीक्रेट रखने का अनुरोध करते हुए एक मैसेज भी शेयर किया था. उन्होंने लिखा, एक आखिरी गुजारिश. 'Avengers Endgame: Encore' में कुछ नए सरप्राइज है. प्लीज, दूसरों के लिए उनका मजा खराब न करें. उन्हें भी उन सरप्राइज को जानने का वही मौका दें जो आपको मिला था. डायरेक्टर्स के लिए यह खास मौका है,  उन्होंने लिखा, हमारे करियर की सबसे इमोशनल रात वो थी जब हम 'एवेंजर्स: एंडगेम' की ओपनिंग नाइट पर चुपके से थिएटर में गए थे. हम पीछे खड़े होकर हजारों अजनबियों का रिएक्शन देख रहे थे. उनकी हैरानी, ​​चीयरिंग और आंसू. हमें रोंगटे खड़े कर देने वाला अनुभव हुआ. और शायद हमारी आंखों से एक-दो आंसू निकल आए हों.

'एवेंजर्स: डूम्सडे' तक का सफर
'एवेंजर्स: एंडगेम: एनकोर' में नया कंटेंट 'इन्फिनिटी सागा' और मार्वल की मौजूदा 'मल्टीवर्स' कहानी के बीच एक कड़ी का काम करता हुआ लगता है. इस री-रिलीज में 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की एक खास झलक भी दिखाई जाएगी, जो 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. रॉबर्ट डाउनी जूनियर 'एवेंजर्स: डूम्सडे' में MCU में वापसी करने वाले हैं, लेकिन इस बार उनका किरदार टोनी स्टार्क के बजाय विक्टर वॉन डूम का होगा. आने वाली एवेंजर्स फिल्म को लेकर उनकी कास्टिंग सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रही है.

ये Video भी देखें: National Film Awards 2025: नेशनल अवॉर्ड से नवाजे गए Shahrukh Khan-Rani Mukherjee

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Avengers Endgame Box Office, Avengers Endgame Explained, Avengers Endgame Top Moments, Avengers Endgame Advance Booking, Avengers Endgame Blockbuster
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com