विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2023

गोविंदा और करिश्मा कपूर के गाने पर ऑटो रिक्शा ड्राइवर के डांस ने जीता लोगों का दिल, लोग बोले- बहुत टेलैंट है हमारे देश में

गोविंदा के गानों पर अक्सर हमने देखा है कि फैंस डांस करते हुए नजर आते हैं. एक से बढ़कर एक एक्सप्रेशन और डांस स्टेप्स को कॉपी करने में फैंस कोई कसर नहीं छोड़ते.

गोविंदा और करिश्मा कपूर के गाने पर ऑटो रिक्शा ड्राइवर के डांस ने जीता लोगों का दिल, लोग बोले- बहुत टेलैंट है हमारे देश में
गोविंदा के गाने पर ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने किया जबरदस्त डांस
नई दिल्ली:

गोविंदा के गानों पर अक्सर हमने देखा है कि फैंस डांस करते हुए नजर आते हैं. एक से बढ़कर एक एक्सप्रेशन और डांस स्टेप्स को कॉपी करने में फैंस कोई कसर नहीं छोड़ते. इसी बीच एक ऑटो रिक्शा वाले ने गोविंदा और करिश्मा कपूर की हिट फिल्म हीरो नं 1 के गाने सातों जन्म तुझको पाते पर ऐसा डांस किया है कि लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. वहीं लोग कह रहे हैं कि भारत में ऐसे टेलेंट की कमी नहीं है. पैपराजी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में रेलवे स्टेशन के बाहर एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर हीरो नं 1 के गाने सातों जन्म पर डांस करता हुआ नजर आ रहा है. वहीं जबरदस्त डांस स्टेप्स और एक्सप्रेशन को देख वहां खड़े लोग भी देखे बिना नहीं रह पाए हैं. 

इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, टेलेंट हर जगह है. यह साबित हो गया ऑटो वाले भैया के अमेजिंग डांस मूव्स को देखकर. इसे देखने के बाद लोग कमेंट में शख्स की तारीफ करते हुए हार्ट इमोजी शेयर कर रहे हैं जबकि एक यूजर ने लिखा, ऑसम. दूसरे यूजर ने लिखा, बहुत टेलेंट है हमारे देश में. वहीं एक यूजर ने फायर इमोजी के साथ रिएक्शन दिया है. 

गौरतलब है कि हीरो नंबर 1 साल 1997 में रिलीज हुई थी, जिसमें गोविंदा और करिश्मा कपूर के अलावा परेश रावल, कादर खान, टीकू तलसानिआ जैसे दिग्गज सितारे नजर आए थे. वहीं इस फिल्म के सभी गाने फैंस के दिलों पर अभी भी राज करते हैं. 

कैरी ऑन जट्टा 3 के ट्रेलर लॉन्च पर आमिर खान और गिप्पी ग्रेवाल ने किया भांगड़ा

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Auto Rickshaw, Auto Rickshaw Driver, Viral Video, Viral Dance Video, Dance Video, Govinda Dance Video, Auto Rickshaw Driver Dance Video, Bollywood Song, Govinda Songs, Govinda Dance, Bollywood News,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com