विज्ञापन

बिग बॉस के घर में छिड़ी जंग, नकुल धुल और गुल्लू की हुई हाथापाई, आधी रात को बेघर होगा ये कंटेस्टेंट? देखें प्रोमो

‘बिग बॉस 20’ में नकुल धुल और गुल्लू के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला. दोनों की बहस देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गई.

बिग बॉस के घर में छिड़ी जंग, नकुल धुल और गुल्लू की हुई हाथापाई, आधी रात को बेघर होगा ये कंटेस्टेंट? देखें प्रोमो
गुल्लू और नकुल धुल में ई हाथापाई की नौबत, वायरल हुआ प्रोमो

सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20' में इन दिनों खूब हंगामा देखने को मिल रहा है. शो का नया प्रोमो सामने आने के बाद घर के अंदर का माहौल और भी गर्माता नजर आ रहा है. इस बार विवाद दो कंटेस्टेंट्स के बीच शुरू हुआ, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई. आखिर ऐसी क्या बात हुई कि घर में इतना बड़ा बवाल खड़ा हो गया? आइए जानते हैं. दरअसल, ‘बिग बॉस 20' के लेटेस्ट प्रोमो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल धुल और गुल्लू के बीच जबरदस्त टकराव देखने को मिल रहा है.

बिग बॉस 20 में नकुल धुल और गुल्लू के बीच क्यों हुआ झगड़ा?

जियोहॉटस्टार रियलिटी के एक्स हैंडल पर शेयर किए गए वीडियो में नकुल, स्कॉट ओपी को बताते हैं कि काजी उनके बारे में गलत बातें कर रहे हैं. इसके बाद स्कॉट इस मामले की सच्चाई जानने के लिए काजी के पास पहुंचते हैं. इस दौरान काजी सफाई देते हुए कहते हैं कि उन्होंने जो कुछ भी कहा, वह सिर्फ मजाक था. हालांकि, नकुल उनकी इस बात से सहमत नहीं होते और साफ कहते हैं कि वह कोई मजाक नहीं था.

मामला तब और बिगड़ जाता है, जब काजी इस पूरे विवाद में गुल्लू यानी कुशल तंवर को बीच में आने और नकुल को समझाने के लिए कहते हैं. इस पर नकुल नाराज हो जाते हैं और सवाल उठाते हैं कि गुल्लू उन्हें समझाने वाले कौन होते हैं. इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है. देखते ही देखते यह बहस इतनी बढ़ जाती है कि दोनों आमने-सामने आ जाते हैं और मामला हाथापाई तक पहुंच जाता है.

प्रोमो में दोनों के बीच बढ़ता तनाव साफ नजर आ रहा है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस इस झगड़े पर क्या एक्शन लेते हैं और घर के बाकी सदस्य इस विवाद को किस तरह संभालते हैं.

क्या बिग बॉस 20 से बाहर होंगे नकुल धुल?

नकुल धुल की एंट्री के बाद से ही उनके शो में बने रहने को लेकर चर्चाएं हो रही हैं. इससे पहले भी गुल्लू को थप्पड़ मारने के आरोपों के चलते नकुल के एविक्शन की अटकलें लगाई जा रही थीं. अब नए प्रोमो ने इन चर्चाओं को और हवा दे दी है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक अन्य वीडियो भी चर्चा में है. इस वीडियो में स्कॉट ओपी आधी रात को बिग बॉस के एग्जिट गेट से किसी को बाहर छोड़कर वापस घर में आते दिखाई देते हैं. इसके बाद वह अपने बेड पर अकेले सोते नजर आते हैं. बताया जा रहा है कि इसी बेड पर नकुल भी दो दिन तक सोए थे.

इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर नकुल धुल के शो से बाहर होने की अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि, अभी तक उनके एविक्शन को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में यह कहना जल्दबाजी होगी कि नकुल सच में बिग बॉस के घर से बाहर हो गए हैं या नहीं.

कहां और कब देख सकते हैं बिग बॉस 20?

सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20' को दर्शक जियोहॉटस्टार पर रात 9 बजे से देख सकते हैं. वहीं, कलर्स टीवी पर इसका प्रसारण रात 10:30 बजे होता है. इसके अलावा जियोहॉटस्टार पर दर्शकों के लिए 24 घंटे लाइव फीड की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसके जरिए घर के अंदर की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है.

ये भी पढ़ें: 60 साल की उम्र में वर्जिन हैं सलमान खान? करण जौहर के शो में भाईजान ने आखिर दे ही दिया जवाब!
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gullu, Bigg Boss 20, Entertainment, JioHotstar, Nakul Dhull
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com