भोजपुरी बवाल को लेकर चर्चा में छाए पवन सिंह के कार्यक्रम में हंगामा. अरे नहीं नहीं इस कार्यक्रम का 'भोजपुरी बवाल' से कोई लेना देना नहीं है. दरअसल पवन सिंह उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे लेकिन यहां फैन्स उन्हें देखकर खासे उत्साहित हो गए. खासतौर से एक फैन तो सीधे मंच पर ही चढ़ गया. फैन को इस तरह स्टेज पर देख अफरा तफरी सी मच गई और सिक्योरिटी स्टाफ ने उसे नीचे धकेल दिया.
पवन सिंह ने दिखाई दरियादिली
वीडियो में आप देखें कि पवन सिंह का सिक्योरिटी स्टाफ उस शख्स को स्टेज पर आगे पहुंचने से रोकने की कोशिश करता है और इसी कोशिश में उसे धकेल कर नीचे गिरा दिया जाता है. लेकिन जैसे ही पवन सिंह आगे बढ़ते हैं वे इस फैन को वापस मंच पर बुलाते हैं और उसके साथ तस्वीर भी खिंचवाते हैं. पवन सिंह का ये स्वीट जेस्चर उनके फैन्स को खासा पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर लोग पवन सिंह की खूब तारीफें कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा, पावर स्टार, राजा इंसान. एक ने लिखा, हमें बहुत सुकून मिला देखकर. एक ने कमेंट किया, पवन भैया इसे कहते हैं पावर स्टार.
भोजपुरी बवाल में भी खूब हो रहा बवाल
जियो हॉटस्टार पर इन दिनों भोजपुरी बवाल रियलिटी शो की खूब चर्चा हो रही है. शो में पवन सिंह-निरहुआ से लेकर आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी जैसे भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर नजर आ रहे हैं. इसी बीच एक्ट्रेस काजल राघवानीचर्चित रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में दिए विवादित बयान को लेकर चर्चा में आ गई हैं, जिसमें उन्होंने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह पर आरोप लगाया है कि किसिंग सीन करने से मना करने पर वह सेट छोड़कर चले गए. इसके अलावा निरहुआ पर भी तंज कसा है, जो नए प्रोमो में वायरल हो रहा है.
जियो हॉटस्टार के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए प्रोमो में काजल राघवानी कहती हैं, पवन जी का तुमको पता ही है. वहां पर वो किसिंग सीन हुआ था. जबरदस्ती करवाया. उसके बाद मैंने मना किया तो सेट छोड़कर चले गए. मैंने सबकी रिस्पेक्ट की है. लेकिन कोई रिस्पेक्ट के लायक नहीं है. इस प्रोमो पर फैंस पवन सिंह की तारीफ कर रहे हैं और एपिसोड को देखने के लिए एक्साइटमेंट शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें: KBC से डरते थे सनी देओल! शो पर पहली बार आए तो बताया क्यों 18 सीजन तक कभी नहीं हुई आने की हिम्मत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं