विज्ञापन

OTT के बाद Mirzapur की थिएटर रिलीज पर गोलू की खुशी पहुंची सातवें आसमान पर, बोलीं- अब सिनेमाघरों में मचेगा गदर

'मिर्ज़ापुर' के फिल्मी के रुप में रीलीज होने पर श्वेता त्रिपाठी ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने फिल्म के डायलॉग से लेकर स्टारकास्ट पर अपनी राय रखी है.

OTT के बाद Mirzapur की थिएटर रिलीज पर गोलू की खुशी पहुंची सातवें आसमान पर, बोलीं- अब सिनेमाघरों में मचेगा गदर
golu gupta aka shweta tripathi
IMDB

फेमस वेब सीरीज 'मिर्ज़ापुर' अब सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म के रूप में इस फ्रेंचाइज़ी के बड़े पर्दे पर आने को लेकर एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी ने अपनी खुशी जाहिर की है. उनका मानना है कि सिनेमा के पास भावनाओं को और अधिक प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का मौका होता है, जिसमें संगीत एक बेहद अहम भूमिका निभाता है.

संगीत से मिर्ज़ापुर को मिलेगी नई गहराई

श्वेता त्रिपाठी ने कहा कि सीरीज में हमेशा से बेहतरीन बैकग्राउंड म्यूजिक रहा है, जिसने हर ट्विस्ट और इमोशन को गहराई दी है. लेकिन एक फीचर फिल्म में संगीत कहानी का मुख्य हिस्सा बन जाता है. ऐसे मैं वह देखने के लिए बेहद बेताब है कि म्यूजिक 'मिर्ज़ापुर' की दुनिया में क्या नया रंग जोड़ता है. और इसके दर्शक अपने पसंदीदा किरदारों को किस तरह से एक बिल्कुल नए अंदाज में महसूस करेंगे.

पुराने चेहरों का नॉस्टैल्जिया रहेगा बरकरार

फिल्म को खास बनाने वाले पहलुओं पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि दर्शकों का पुराने जाने-पहचाने चेहरों से एक गहरा जुड़ाव है, जो उनकी वापसी के साथ तुरंत तरोताजा हो जाएगा. इसके साथ ही, नए कलाकार कहानी में एक नई ऊर्जा और रोमांच लेकर आएंगे. 'मिर्जापुर' की सबसे बड़ी खासियत यही रही है कि यह लगातार आगे बढ़ता है, लेकिन अपनी मेन थीम को कभी नहीं खोता.

बड़े स्तर का सिनेमाई अनुभव होगी साबित 

सफर की शुरुआत से इस मूवी का हिस्सा रहीं श्वेता ने इस सफलता से बेहद खुश है. उन्होंने कहा कि यह मूवी केवल सीरीज की कहानी को आगे बढ़ाने का काम नहीं करेगी, बल्कि यह एक बहुत बड़े स्तर का सिनेमाई अनुभव साबित होगी. दर्शक बड़े पर्दे पर पहले से ज्यादा एक्शन, ड्रामा और भावनाओं से भरपूर एक शानदार एक्शन देखने जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: मिर्ज़ापुर के सेट पर ऐसे बनाई गई थी मीठी अफीम, जिसे गोलू ने डील के समय था मजे से चखा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mirzapur The Film, Shweta Tripathi, Golu Gupta, Bollywood News, Entertainment News Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com