दिग्गज गायिका आशा भोसले अपनी शानदार गायिकी से आज भी लोगों का दिल जीतती हैं. हर कोई उनका सम्मान करता है. जिस तरह से आशा भोसले टैलेंटिड हैं वैसी ही उनकी पोती भी टैलेंट से भरी हुई है. आशा भोसले की पोती जनाई एक बेहद शानदार सिंगर होने के साथ बेहतरीन डांसर भी हैं. सिंगिंग और डांसिंग में निपुण जनाई अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. जनाई की डेब्यू फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है. जिसके बाद से दादी आशा भोसले बेहद खुश हैं. जनाई अपनी पहली ही फिल्म में आइकॉनिक किरदार निभाने वाली हैं.
ASHA BHOSLE'S GRAND DAUGHTER ZANAI BHOSLE TO DEBUT AS ACTRESS IN ‘CHHATRAPATI SHIVAJI MAHARAJ'… 19 FEB 2026 RELEASE… #SandeepSingh will launch #ZanaiBhosle - grand daughter of legendary singer #AshaBhosle - in #ThePrideOfBharat - #ChhatrapatiShivajiMaharaj.#ZanaiBhosle will… pic.twitter.com/MuyzypXplu
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 11, 2024
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
फिल्म में ये होगा क़िरदार
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर जनाई की डेब्यू फिल्म की जानकारी दी है. इस फिल्म को संदीप सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं. इसी फिल्म से वो डायरेक्शन में कदम रखने जा रहे हैं. ये फिल्म 2026 में रिलीज होगी.जनाई फिल्म द प्राइड ऑफ भारत- छत्रपति शिवाजी महाराज से डेब्यू करने जा रही हैं. इस फिल्म में जनाई छत्रपति शिवाजी महाराज की पत्नी महारानी साई भोंसले का किरदार निभाएंगी. ये फिल्म 19 फरवरी 2026 शिवाजी जयंती को रिलीज होगी.
डांस वीडियो हुआ था वायरल
हाल ही में जनाई भोसले का एक डांस वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित के गाने ढोला रे ढोला पर डांस करती नजर आ रही हैं. उनके डांस मूव्स शानदार थे. वो माधुरी और ऐश्वर्या की तरह ही डांस कर रही थीं. उनका ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. फैंस उनकी तारीफ करते थक नहीं रहे थे. फैंस कह रहे थे कि जनाई बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं और अब डेब्यू के साथ वो बॉलीवुड की हसीनाओं को टक्कर देने के लिए भी तैयार हैं. जनाई ने ये परफॉर्मेंस लाइव कॉन्सर्ट में दी थी. जहां उनकी दादी आशा भोसले ने लाइव परफॉर्म किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं