- आयुष्मान की 'आर्टिकल 15' ने अब तक कमाए इतने करोड़
- ईशा तलवार ने 'आर्टिकल 15' में निभाया अहम किरदार
- पांचवें दिन भी 'आर्टिकल 15' की कमाई जारी
Article 15 Box Office Collection Day 5: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म 'आर्टिकल 15' की कमाई बॉक्स ऑफिस पर लगातार जारी है. ईशा तलवार (Isha Talwar) और आयुष्मान खुराना की इस फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ फैन्स के भी अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डायरेक्टर अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) के निर्देशन में बनी फिल्म 'आर्टिकल 15' ने रिलीज होने के पांचवें दिन यानी मंगलवार को लगभग 3.67 करोड़ रुपये की कमाई की है. अब तक 'आर्टिकल 15' (Article 15) ने लगभग 27.68 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्वीट के जरिये ये जानकारी दी है.
#Article15 maintains a strong grip on Day 5... Biz was affected in #Mumbai and surrounding areas due to heavy rainfall... Metros are trending well... Fri 5.02 cr, Sat 7.25 cr, Sun 7.77 cr, Mon 3.97 cr, Tue 3.67 cr. Total: ₹ 27.68 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 3, 2019
Judgementall Hai Kya Trailer: कंगना-राजकुमार के किरदार अजीब लेकिन एक्टिंग दमदार, देखें Video
उत्तर प्रदेश के बदांयू कांड से प्रेरित 'आर्टिकल 15' (Article 15) ने शुक्रवार को 5.02 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की. इस फिल्म ने शनिवार को 7.25 करोड़ रुपये कमाए, रविवार को लगभग 7.77 करोड़ रुपये की कमाई की, सोमवार को इसने 3.97 करोड़ की कमाई की और मंगलवार को कमाई 3.67 करोड़ रही. इस तरह फिल्म ने अब तक लगभग 27.79 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं 'आर्टिकल 15' (Article 15) का बजट लगभग 25 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.
युवराज सिंह की पार्टी में फुल मस्ती में नजर आए आशीष नेहरा, पति-पत्नी को लेकर कही ये बात- देखें Video
आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और ईशा तलवार इस फिल्म में एम नसर, मनोज पाहवा, सयानी गुप्ता, कुमुद मिश्रा (Kumud Mishra) और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना की दमदार परफॉर्मेंस की खूब तारीफें हो रही हैं. 'आर्टिकल 15' (Article 15) को जी स्टूडियो के बैनर तले बनाया गया है.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं