- आयुष्मान की 'आर्टिकल 15' ने अब तक कमाए करोड़
- चौथे दिन 'आर्टिकल 15' ने 3.75 करोड़ की कमाई की
- अनुभव सिन्हा हैं फिल्म के डायरेक्टर
Article 15 Box Office Collection Day 4: आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और ईशा तलवार (Isha Talwar) की फिल्म 'आर्टिकल 15' बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है. अनुभव सिन्हा (Anubhav Sinha) के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'आर्टिकल 15' बॉक्स ऑफिस पर वैसा रंग नहीं जमा सकी जैसी उससे उम्मीद की गई थी. बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की 'आर्टिकल 15' ने सोमवार को 3.75 करोड़ की कमाई की. इस हिसाब से आयुष्मान खुराना की फिल्म ने 4 दिनों में 23.79 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. फैन्स को ये फिल्म पसंद आ रही है, लेकिन किसी-किसी जगह पर इस फिल्म का जमकर विरोध भी हो रहा है.
जायरा वसीम ने धर्म के लिए छोड़ी फिल्में तो बॉलीवुड एक्टर बोले- इनका भरोसा मत करना...
आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म 'आर्टिकल 15 (Article 15)' को क्रिटिक्स के अच्छे रिव्यू मिले हैं. बदांयू कांड से प्रेरित 'आर्टिकल 15' ने शुक्रवार को 5.02 करोड़ रुपये की कमाई की तो शनिवार को 7.25 करोड़ रुपये कमाए, रविवार को लगभग 7.77 करोड़ रुपये की कमाई की और सोमवार को इसने 3.75 करोड़ की कमाई की है. इस तरह फिल्म ने अब तक लगभग 23.79 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. 'आर्टिकल 15' का बजट लगभग 25 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
Bigg Boss: 21 जुलाई से बिग बॉस का नया सीजन होगा शुरू, ये सदस्य आएंगे नजर
जी स्टूडियो के बैनर तले बनी आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म 'आर्टिकल 15' की को अनुभव सिन्हा ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा ईशा तलवार, एम नसर, मनोज पाहवा, सयानी गुप्ता, कुमुद मिश्रा (Kumud Mishra) और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना की दमदार परफॉर्मेंस की खूब तारीफें हो रही हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं