विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2019

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला के घर आया बेबी बॉय, तीसरी बार पिता बने बॉलीवुड एक्टर

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के घर ढेर सारी खुशियों ने कदम रखा है. ग्रैबिएला ने बेटे को जन्म दिया.

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला के घर आया बेबी बॉय, तीसरी बार पिता बने बॉलीवुड एक्टर
अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला के घर बेटे ने लिया जन्म
  • अर्जुन रामपाल के घर बेटे ने लिया जन्म
  • अर्जुन रामपाल तीसरी बार बने पिता
  • मशहूर निर्देशक की बेटी ने दी इसकी जानकारी
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) के घर ढेर सारी खुशियों ने अपना कदम रखा है. दरअसल, बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) तीसरी बार पिता बने हैं. अर्जुन रामपाल  (Arjun Rampal) और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (Gabriella Demetriades) के घर में बेटे ने जन्म लिया है. इस बात की जानकारी निर्देशक जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है. अपनी पोस्ट में उन्होंने अर्जुन रामपाल के बेटे की जानकारी देते हुए उन्हें ढेर सारी बधाई भी दी है. 

कपिल देव बनने के लिए रणवीर सिंह ने खाई ऐसी चीजें, जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान


अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) के बेटे के बारे में बताते हुए निधि दत्ता ने लिखा, 'ढेर सारी खुशियों के लिए मुबारकबाद अर्जुन रामपाल.' बता दें कि बीते बुधवार को ही अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर गैब्रिएला (Gabriella Demetriades) मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं, जिसके बाद अर्जुन रामपाल की बेटियां माहिका और मायरा भी उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंची थीं. इसके अलावा खुद गैब्रिएला के माता-पिता भी उनकी डिलीवरी के लिए अफ्रीका से मुंबई पहुंचे और पूरे समय उनके साथ रहे. 

Mission Mangal Trailer: 'मिशन मंगल' का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दमदार अंदाज में दिखे अक्षय-विद्या-सोनाक्षी

अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और ग्रैब्रिएला पिछली साल से ही एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और इस साल की शुरुआत में ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गैब्रिएला की प्रेग्नेंसी की खबर दी थी. वहीं मीडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनकी दोनों बेटियों ने बिना कोई सवाल किए गैब्रिएला को एक्सेप्ट कर लिया है. 

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arjun Rampal, Gabriella Demetriades, Arjun Rampal Baby Boy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com