- अर्जुन ने मलाइका की फोटो अपने इ्ंस्टाग्राम पर की शेयर
- बैग से मुंह छिपाती नजर आईं मलाइका अरोड़ा
- सोशल मीडिया पर फोटो हो रही है वायरल
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की फ्रेंडशिप अब जगजाहिर हो चुकी है. ये दोनों फिल्मी सितारे सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को लेकर अब खुलकर सामने आ रहे हैं. कुछ दिन पहले मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अर्जुन के साथ अपने इस्टाग्राम एकाउंट से एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें ये दोनों रोमांटिक अंदाज में दिखाई दे रहे थे. अब हाल ही में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने भी मलाइका अरोड़ा को लेकर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है. इस तस्वीर में मलाइका का चेहरा तो दिख नहीं रहा, क्योंकि उन्होंने अपना चेहरा हार्ट शेप के बैग से ढका हुआ है. लेकिन अर्जुन का ये प्यार देखकर आप पहचान सकते हैं की ये कोई और नहीं बल्कि मलाइका अरोड़ा ही हैं.
एयरपोर्ट पर करीना कपूर और तैमूर अली खान आए नजर, कोई पहचान नहीं पाया- देखें Video

एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की ये स्टोरी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इस फोटो को देखकर साफ पता चल रहा है की अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) डिनर डेट पर गए थे. उस दौरान अर्जुन ने मलाइका की ये फोटो ली. इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने बड़ा ही प्यारा कैप्शन लिखते हुए कहा, 'इनके पास मेरा दिल है.' अर्जुन की इस स्टोरी पर फैन्स भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की जोड़ी काफी दिनों से विवादों में चल रही थी. इनकी रिलेशनशिप को लेकर मीडिया में बहुत रूमर्स थे. हालांकि अब इनकी जोड़ी को लेकर कोई कन्फयूजन नहीं बची है. अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) जल्द ही फिल्म 'पानीपत' (Panipat) में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) भी मुख्य भूमिका में दिखेंगी. 'पानीपत' में संजय दत्त (Sanjay Dutt), पद्मिनी कोलापुरी और मोहनीश बहल जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.
..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं