विज्ञापन

अर्चना पूरन सिंह के पति को इंटरनेट यूजर्स ने कहा 'बेचारा हस्बैंड', वजह बना परमीत सेठी का ये वीडियो

परमीत सेठी और अर्चना पूरन सिंह का मजेदार कॉमेडी रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं. आखिर इस बार अर्चना और परमजीत ने अपने कॉमिक अंदाज से कैसे हंसाया आपको दिखाते हैं.

अर्चना पूरन सिंह के पति को इंटरनेट यूजर्स ने कहा 'बेचारा हस्बैंड', वजह बना परमीत सेठी का ये वीडियो
परमीत और अर्चना की मस्ती भरी केमिस्ट्री ने जीता फैंस का दिल
नई दिल्ली:

परमीत सेठी और अर्चना पूरन सिंह की जोड़ी जब भी साथ नजर आती है तो समझ लीजिए एंटरटेनमेंट का फुल पैक्ड डोज मिलने वाला है. क्योंकि ऑन स्क्रीन हो या ऑफ स्क्रीन दोनों की केमिस्ट्री हमेशा फैंस को गुदगुदाने में कामयाब रहती है. जहां अर्चना पूरन सिंह कपिल शर्मा के शो में अपनी ठहाकेदार हंसी से माहौल बना देती हैं वहीं परमीत सेठी भी अपने कूल ह्यूमर से हर सिचुएशन को फनी बना देते हैं. ऐसे में जब ये रियल लाइफ कपल साथ में कोई वीडियो शेयर करता है तो वो देखते ही देखते वायरल हो जाता है. इस बार भी दोनों का एक लेटेस्ट कॉमेडी रील इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है.

वीडियो में दिखा रियल लाइफ पति वाला ऑटो मोड

वीडियो में दोनों एक रेस्टोरेंट में बैठकर खाना खाते नजर आते हैं. जैसे ही खाना खत्म होता है तो परमीत सेठी अर्चना से पूछते हैं कि खाना हो गया क्या, जिसके बाद वो बिना कुछ सोचे समझे तुरंत टेबल से प्लेट उठाकर खड़े हो जाते हैं. तभी अर्चना उन्हें रोकते हुए कहती हैं कि बैठ जाओ ये घर नहीं रेस्टोरेंट है. इसके बाद परमीत तुरंत प्लेट वापस टेबल पर रख देते हैं. जैसे ही कैमरा एंगल बदलता है तो रेस्टोरेंट का पूरा माहौल नजर आता है जो इस पूरे सीन को और ज्यादा मजेदार बना देता है.

सोशल मीडिया पर फूटा हंसी का बम

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स जमकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि बीवी की ट्रेनिंग इतनी सॉलिड होती है कि पति रेस्टोरेंट में भी ऑटो मोड पर काम करने लगते हैं. किसी ने लिखा कि बेचारा हसबैंड घर समझकर बर्तन उठाने लगा. वहीं कुछ यूजर्स ने इसे हर शादीशुदा कपल की रियल लाइफ से जोड़ दिया है.

देसी मैरिड लाइफ का रियल कॉमेडी मोमेंट

परमीत और अर्चना का ये हल्का फुल्का अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है, क्योंकि ये वीडियो शादी के बाद की रोजमर्रा की जिंदगी का एक ऐसा फनी सच दिखाता है जिससे ज्यादातर लोग खुद को कनेक्ट कर पा रहे हैं. यही वजह है कि ये रील इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Archana Puran Singh, Paramjeet Sethi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com