विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2019

अर्चना पूरन सिंह ने अमिताभ बच्चन की ग्रैंड दिवाली पार्टी को लेकर किया कमेंट, पोस्ट हुई वायरल

दिवाली पर अमिताभ बच्चन ने शानदार पार्टी का भी आयोजन किया था. लेकिन हाल ही 'द कपिल शर्मा शो' में अपने ठहाकों से चार चांद लगाने वाली अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) ने अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी को लेकर यह कमेंट किया है.

अर्चना पूरन सिंह ने अमिताभ बच्चन की ग्रैंड दिवाली पार्टी को लेकर किया कमेंट, पोस्ट हुई वायरल
अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) ने अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी को लेकर कही ये बात
  • अर्चना पूरन सिंह ने शेयर की अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी से जुड़ी फोटो
  • एक्ट्रेस ने दिवाली पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर बताई खास बात
  • अर्चना पूरन सिंह की फोटो हुई वायरल
नई दिल्ली:

दिवाली के दिन पूरे देश में धूम मची हुई थी. खासकर बॉलीवुड सितारों में दिवाली का अलग ही धमाल देखने को मिला. महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने दिवाली के इस खास त्योहार पर शानदार पार्टी का भी आयोजन किया था, जिसमें बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों के साथ ही और भी कई प्रसिद्ध लोग शामिल हुए थे. लेकिन हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस और 'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' में अपने ठहाकों से चार चांद लगाने वाली अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) ने अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डाली है. इस पोस्ट में अर्चना पूरन सिंह ने दिवाली पार्टी से जुड़ी कई फोटो भी शेयर की हैं. लेकिन इस पोस्ट में सबसे ज्यादा ध्यान अर्चना पूरन सिंह के कैप्शन ने खींचा. 

दिवाली के तुरंत बाद दुबई पहुंच गईं सनी लियोन, पूल में यूं चिल करती आईं नजर- देखें Viral Photo

अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की दिवाली पार्टी से जुड़ी फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा, "बच्चन परिवार की तरह कोई भी दिवाली पार्टी आयोजित नहीं कर सकता है. बच्चन परिवार की दिवाली पार्टी का जश्न. कल रात बिल्कुल एक परिवार की तरह महसूस हुआ. अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को इतना सारा प्यार देने के लिए बहुत धन्यवाद." अर्चना पूरन सिंह द्वारा शेयर की गई इन फोटोज में उनके साथ पति परमीत सेठी और बेटे आयुष्मान सेठी भी नजर आ रहे हैं. पारंपरिक अंदाज में अर्चना पूरन सिंह का लुक भी काफी जबरदस्त लग रहा है. 

शाहरुख खान को लेकर बॉलीवुड एक्टर ने किया ट्वीट, कहा- अगर सुपरस्टार बनना है तो पाकिस्तान...


बता दें कि अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) द्वारा आयोजित इस दिवाली पार्टी की कई फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर छाए हुए थे. पार्टी में कैटरीना कैफ, करीना कपूर, शाहरुख खान, गौरी खान से लेकर अनन्या पांडे जैसे सभी बॉलीवुड स्टार्स दिखाई दिये. बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा जोड़ी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी अपने शानदार अंदाज से पार्टी में सबका खूब ध्यान खींचा. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Archana Puran Singh, Archana Puran Singh Diwali Party, Archana Puran Singh On Amitabh Bachchan Diwali Party, Bachchan Ki Diwali
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com