विज्ञापन
This Article is From Nov 06, 2019

विराट कोहली के जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा ने इस अंदाज में दी बधाई, कहा- मेरा सच्चा प्यार...

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने विराट कोहली (Virat Kohli) की जन्मदिन पर उनकी फोटो पोस्ट कर न केवल उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां दीं, बल्कि उनके लिए अपना बेइन्तेहां प्यार भी जताया.

विराट कोहली के जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा ने इस अंदाज में दी बधाई, कहा- मेरा सच्चा प्यार...
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने विराट कोहली (Virat Kohli) के जन्मदिन पर खास अंदाज में दी बधाई
  • विराट कोहली के जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा ने खास अंदाज में दी बधाइयां
  • फोटो पोस्ट कर लिखा मेरा सच्चा प्यार
  • अनुष्का शर्मा की पोस्ट हुई वायरल
नई दिल्‍ली:

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने बीते दिन अपना जन्मदिन मनाया. विराट कोहली को अपने जन्मदिन के इस खास मौके पर चारों तरफ से खूब सारी बधाइयां मिलीं. लेकिन इन सबमें एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के मैसेज ने लोगों का खूब ध्यान खींचा है. अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली की जन्मदिन पर उनकी फोटो पोस्ट कर न केवल उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां दीं, बल्कि उनके लिए अपना बेइन्तेहां प्यार भी जताया. अपनी पोस्ट में अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली को अपना दोस्त और अपना सच्चा प्यार भी बताया. अनुष्का शर्मा की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, साथ ही लोग इस पोस्ट को खूब पसंद भी कर रहे हैं. 

मलाइका अरोड़ा ने खोला जिंदगी से जुड़ा राज, कहा- प्रेग्नेंसी के दौरान भी....

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने विराट कोहली (Virat Kohli) के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए लिखा, "ये मेरे लिए आशीर्वाद हैं. मेरे दोस्त, मेरा सच्चा प्यार. आशा है कि आपको ऐसी रोशनी मिले, जो हमेशा आपको अच्छा रास्ता दिखाए और आप हमेशा अपनी जिंदगी में अच्छी चीजें ही करें. आपका अंदाज ही आपको एक अच्छा लीडर बनाती है और मैं प्रार्थना करती हूं कि यह चीजें आपको भरपूर मात्रा में मिले." पोस्ट में अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ अपनी फोटो पोस्ट की है. इन फोटो में वह विराट कोहली के साथ दिये जलाती नजर आ रही हैं. बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन दिनों भूटान में छुट्टियां बिता रहे हैं, जहां की फोटो और वीडियो भी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी. 

दिल्ली पुलिस पर हुए हमले से भड़के बॉलीवुड प्रोड्यूसर, कहा- ये उन आतंकवादियों से कैसे अलग हैं जो...

हाल ही में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपनी एक पोस्ट को लेकर खूब चर्चा में थीं. दरअसल, पूर्व भारतीय विकेट कीपर फारुख इंजीनियर ने एक इंटरव्यू के दौरान दावा किया था कि वर्ल्ड कप 2019 के दौरान अनुष्का शर्मा को सिलेक्टर्स ने चाय परोसी थी. इस दावे पर आपत्ति जताते हुए अनुष्का शर्मा ने कहा कि किसी की चुप्पी को उसकी कमजोरी न समझा जाए. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार जीरो में नजर आई थीं. इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिका में दिखाई दिये थे. 

खबरी गर्ल से पाएं लेटेस्ट बॉलीवुड अपडेट्स...

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

लेखक के बारे में
img
आशना मलिक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anushka Sharma, Virat Kohli, Anushka Sharma Post For Virat Kohli, Anushka Sharma Says True Love To Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com