विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2019

Anurag Kashyap ने दिया PM Narendra Modi के ट्वीट का जवाब, बोले- समस्याओं को...

अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के ट्वीट का जवाब दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींचा है.

Anurag Kashyap ने दिया PM Narendra Modi के ट्वीट का जवाब, बोले- समस्याओं को...
अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने दिया पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के ट्वीट का जवाब
  • अनुराग कश्यप ने दिया पीएम नरेंद्र मोदी के ट्वीट का जवाब
  • बॉलीवुड डायरेक्टर बोले कि समस्याओं को...
  • अनुराग कश्यप के ट्वीट ने खींचा सबका ध्यान
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं. अपने ट्वीट्स को लेकर अनुराग कश्यप खूब सुर्खियां भी बटोर रहे हैं. सोशल मीडिया पर बेबाकी से अपनी राय पेश करने वाले अनुराग कश्यप कई बार अपने ट्वीट्स को लेकर ट्रोल भी हो जाते हैं. हालांकि, इसके बाद भी अनुराग कश्यप अपने विचार पेश करने से पीछे नहीं हटते हैं. हाल ही में उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के ट्वीट का जवाब दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींचा है. साथ ही लोग अनुराग कश्यप के इस ट्वीट पर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं.

रश्मि देसाई को लेकर हुआ खुलासा, इस वजह से हुआ था उनका नंदीश संधू से तलाक

दरअसल, पीएम नरेंद्रम मोदी (PM Narendra Modi) ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) के जन्मदिन पर ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा, "अटल जी कहते थे कि जीवन को टुकड़ों में नहीं देखा जा सकता, उसको समग्रता में देखना होगा. यही बात सरकार के लिए भी सत्य है, सुशासन के लिए भी सत्य है. सुशासन भी तब तक संभव नहीं है, जब तक हम समस्याओं को संपूर्णता में,समग्रता में नहीं सोचेंगे." पीएम मोदी (PM Modi) के इस ट्वीट का जवाब देते हुए अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने लिखा, "समस्याओं को सम्पूर्णता और समग्रता में सोचना होगा - प्रधान सेवक का प्रधान मंत्री के नाम संदेश."

सलमान खान की 'दबंग 3' ने छठे दिन मारा सिक्स, कमा डाले इतने करोड़

बता दें कि बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) ने इसी साल अगस्त में ट्रोलिंग और परिवार के सदस्यों को मिल रही धमकियों की वजह से ट्विटर को अलविदा कह दिया था. उन्होंने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी थी. लेकिन देश का माहौल देखते हुए उन्होंने ट्विटर पर वापसी की. देश में बने हालात को देखते हुए ट्विटर पर लौटने का ऐलान किया और कहा कि अब मैं और चुप नहीं रह सकता. उन्होंने लिखा, "बात बहुत आगे तक निकल चुकी है...अब और चुप नहीं रह सकता. यह सरकार स्पष्ट रूप से फासीवादी है...लेकिन यह बात मुझमें और गुस्सा भर देती है कि जो लोग कुछ बदलाव ला सकते हैं वह पूरी तरह से खामोश हैं..."

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anurag Kashyap, Pm Narendra Modi, Anurag Kashyap Tweet On Pm Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com