विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2023

अनुराग कश्यप की 22 साल की बेटी आलिया का ट्रोलर्स को जवाब, मंगेत्तर को 'ससुर के पैसों पर चल रहा है खर्चा' का मारा था लोगों ने ताना

22 साल की उम्र में सगाई करने को लेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप काफी ट्रोल हुई थीं, जिस पर अब उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है.

अनुराग कश्यप की 22 साल की बेटी आलिया का ट्रोलर्स को जवाब, मंगेत्तर को 'ससुर के पैसों पर चल रहा है खर्चा' का मारा था लोगों ने ताना
आलिया कश्यप ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
नई दिल्ली:

फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप की 22 साल की बेटी आलिया ने हाल ही में उद्यमी शेन ग्रेगोइरे से सगाई करने की खबर फैंस को दी थी, जिसके चलते वह ट्रोलिंग का शिकार भी हुई थीं. इतना ही नहीं वीडियो के कमेंट में एक यूट्यूब यूजर ने दावा किया था कि आलिया के मंगेतर उनके पिता अनुराग कश्यप के पैसों पर गुजारा करते हैं. इसके अलावा भी कई लोगों ने 22 साल की उम्र में सगाई करने को लेकर ट्रोल किया था. लेकिन अब आलिया ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है.

आलिया ने मंगेत्तर के सपोर्ट में लिखा,''जब वह 15 साल का था तब से उसने अपनी खुद की कंपनी चलाई. वह 17 साल की उम्र से पूरी तरह से आर्थिक रूप से स्वतंत्र है. हममें से कोई भी अपने माता-पिता से पैसे नहीं लेता मुझे समझ नहीं आता कि आपके जैसे लोगों के दिलों इतनी नफरत कैसे हो सकती है.''

व्लॉग में आलिया ने कुछ सवालों के जवाब भी दिए, एक सवाल था, "क्या आपको 22 साल की उम्र में सगाई करने से नफरत मिल रही है?" इस पर आलिया ने लिखा, "मेरे लिए, यह मेरी जिंदगी है. अगर मैं तैयार महसूस करती हूं, तो मैं तैयार हूं. हम दोनों तैयार हैं. हम इस बारे में कुछ समय से बात कर रहे हैं. हम पहले से ही छह महीने से साथ रह रहे हैं. जबकि तीन साल से हम साथ हैं. यह सिर्फ इतना है कि 'जब आप जानते हैं, आप जानते हैं'. मुझे पता है कि मैं इस रिश्ते में बहुत खुश हूं, और वह मेरा सोलमेट है."

गौरतलब है कि पिछले महीने बाली में सगाई करने वाली आलिया ने अपने प्रपोजल की कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे. वहीं पिता अनुराग कश्यप की बात करें तो वह देव.डी, गैंग्स ऑफ वासेपुर के दोनों पार्ट, मुक्काबाज, लस्ट स्टोरीज, घोस्ट स्टोरीज, चोक्ड, मनमर्जियां जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. 

सारा अली खान और विक्की कौशल ने सिद्धिविनायक मंदिर के किए दर्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anurag Kashyap, Anurag Kashyap  beti, Anurag Kashyap  daughter, Aaliyah Kashyap, Aaliyah Kashyap  engagement, Aaliyah Kashyap  fiance, Aaliyah Kashyap Wedding, Bollywood News,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com