विज्ञापन
This Article is From Jan 21, 2020

अनुपम खेर पहुंचे विग स्टोर, दुकानदार से बोले- तेज हवा से उड़ गया मेरा विग और ...देखें Video

अनुपम खेर (Anupam Kher) विग स्टोर पहुंचे, उसके बाद उन्होंने दुकानदार से जो कहा वो आपको हंसी से लोटपोट कर देगा...देखें Video

अनुपम खेर पहुंचे विग स्टोर, दुकानदार से बोले- तेज हवा से उड़ गया मेरा विग और ...देखें Video
अनुपम खेर (Anupam Kher) का वीडियो हुआ वायरल
  • अनुपम खेर का वीडियो हुआ वायरल
  • विग स्टोर में पहुंचे अनुपम खेर
  • दुकानदार को बोले- मेरा विग तेज हवा में उड़ गया
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में एक्टर एक विग के स्टोर में विग खरीदते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट द्वारा शेयर किया है. हालांकि, वीडियो को लेकर सबसे फनी चीज ये है कि एक्टर ने दुकानदार को यह बताया है कि उनका विग तेज हवा से उड़ गया है, जिस पर दुकानदार बड़ी आसानी से विश्वास भी कर लेता है. अनुपम खेर (Anupam Kher Video) का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. एक्टर के इस वीडियो पर फैन्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं. 

शायरी के शौक में डूबी सारा अली खान, शायराना अंदाज में कह रहीं दिल की बात- देखें Video

अनुपम खेर (Anupam Kher) ने इस वीडियो को फैन्स के साथ साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "दुकान में घुसा, जहां हजारों विग थे. दुकान में बैठे आदमी को कहा कि मेरी विग तेज हवा से उड़ गई है और मुझे बहुत ज्यादा नई विग की जरूरत है. मैंने कई सारी विग ट्राई की और मुझे आखिरकार ये मिला और मैंने इसको खरीद लिया. मैं हमेशा से ये करना चाहता था लेकिन आज मैंने ये कर लिया." 

शिवाजी महाराज के रूप में दिखाए गए पीएम मोदी तो भड़के संजय राउत, बोले- बर्दाश्त नहीं किया जाएगा...


अनुपम खेर (Anupam Kher Instagram) के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इस वीडियो में एक्टर ये भी कह रहे हैं कि 'कुछ भी हो सकता है.' बता दें कि अनुपम खेर (Anupam Kher) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. अपनी फोटो और वीडियो साझा करने के साथ ही अनुपम खेर समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय भी पेश करते हैं. कई बार तो उनके ट्वीट जमकर वायरल भी होते है. हाल ही में अनुपम खेर फिल्म 'वन डे' में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी मुख्य भुमिका में नजर आई थीं. इससे पहले अनुपम खेर ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के जीवन पर बनी फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में भी मुख्य भूमिका अदा की थी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anupam Kher, Anupam Kher Video, Anupam Kher Video Viral, Anupam Kher Wig Flew Away, Anupam Kher In Wig Store, Anupam Kher Wears Wig, Anupam Kher Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com