विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2021

अनुपम खेर ने बर्थडे पर सिकंदर से पूछा- शादी कब कर रहा है?, बेटे का यूं आया रिएक्शन

अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटो शेयर करते हुए बेटे सिकंदर खेर को जन्मदिन की बधाई दी है.

अनुपम खेर ने बर्थडे पर सिकंदर से पूछा- शादी कब कर रहा है?, बेटे का यूं आया रिएक्शन
अनुपम खेर ने बेटे के लिए किया पोस्ट
नई दिल्ली:

अनुपम खेर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव देखे जाते हैं और वे अपने फैन्स के लिए अक्सर कोई न कोई पोस्ट साझा जरूर करते हैं. अनुपम खेर की हर एक पोस्ट को उनके चाहने वाले पसंद भी खूब करते हैं. अब बेटे सिकंदर खेर के जन्मदिन पर अनुपम खेर का एक प्यारा सा पोस्ट सामने आया है, जो अब चर्चा का विषय बन गया है. इस पोस्ट में अनुपम ने पत्नी किरण खेर और बेटे सिकंदर खेर के साथ अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है.

अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो फोटो शेयर करते हुए बेटे को जन्मदिन की बधाई दी है. वे लिखते हैं, “हैप्पी बर्थडे डियरेस्ट सिकंदर खेर! भगवान आपको खुशी, सफलता, शांति, लंबी और हेल्दी लाइफ दे. मुझे खुशी है कि हम कभी टिपिकल पिता-बेटे बनकर नहीं रहे. तुम्हारे साथ बड़े होना (एक व्यक्ति के तौर पर) अद्भुत रहा है. मैं बार-बार और ज्यादा खुलकर नहीं बोलता, लेकिन आपसे मैंने कई सारी चीजें सीखी हैं. और जिस तरह से आप एक एक्टर के तौर पर काम चुन रहे हैं उस पर भी मुझे गर्व है. पर शादी कब कर रहा है? ये दुलारी की तरफ से है”.

गौरतलब है कि दुलारी अनुपम खेर की मां का नाम है, जिनके वीडियोज अक्सर एक्टर अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. अनुपम खेर की इस पोस्ट पर कुछ ही देर में 56 हजार से भी अधिक लाइक्स आ गए हैं, जिस पर बॉलीवुड सेलेब के भी कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. अभिनेता जुगल हंसराज ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए ‘हैप्पी बर्थडे सिकु' लिखा है. वहीं सिकंदर खेर लिखते हैं कि, “थैंक यू एंड लव यू डैड. आप एक महान पिता और दोस्त हैं. और जब भी मुझे किसी की जरूरत होती थी आप हमेशा मेरे साथ रहे हैं”.

ये भी देखें: भूमि पेडनेकर और मृणाल ठाकुर मुंबई एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anupam Kher, Anupam Kher Post, Anupam Kher Latest Post, Sikandar Kher, Sikandar Kher Birthday, Anupam Kher Post For Son Sikandar Kher, Kirron Kher, Anupam Kher Old Photo, Anupam Kher Family Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com