विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2024

शपथ ग्रहण समारोह से पहले अनुपम खेर ने कंगना रनौत के साथ शेयर की तस्वीरें, लिखा - क्वीन

अनुपम खेर ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले कंगना रनौत के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं. इसके साथ ही कंगना को बधाई भी दी.

शपथ ग्रहण समारोह से पहले अनुपम खेर ने कंगना रनौत के साथ शेयर की तस्वीरें, लिखा - क्वीन
अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर कंगना के साथ शेयर की तस्वीरें
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर लोक सभा चुनाव में कंगना रनौत की जीत के बाद से खासे खुश हैं. पहले उन्होंने कंगना को बधाई दी और अब शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली पहुंचे तो फिर कंगना से मुलाकात की और उनके साथ क्लिक की गई कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की. इस वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा, क्वीन...शपथ ग्रहण समारोह से पहले. इस कैप्शन के साथ अनुपम खेर ने एक स्माइली और फूल वाला आइकन भी लगाया. इसके जवाब में कंगना ने लिखा, किंग सर के साथ. कंगना और अनुपम खेर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. 

बता दें कि अनुपम खेर के अलावा अनिल कपूर, रजनीकांत, विक्रांत मेसी, राजकुमार हिरानी, रवीना टंडन, शाहरुख खान, अक्षय कुमार समेत तमाम सेलेब्स मौजूद थे. अनुपम खेर और कंगना की तस्वीर के अलावा अक्षय कुमार और शाहरुख खान की एक फोटो वायरल हो रही है. इस तस्वीर में अक्षय किंग खान को गले लगाते दिख रहे हैं. इस तरह की मुलाकात के सीन कम ही देखने को मिलते हैं. ऐसे में ये तस्वीर फैन्स को खासी पसंद आ रही है.

लुक्स की बात करें तो शाहरुख खान ब्लैक आउटफिट में थे. अक्षय कुमार पिंक शर्ट में दिखे तो वहीं रवीना टंडन ने एक ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी पहनी हुई थी. क्वीन कंगना की बात करें तो उन्होंने भी क्रीम कलर की साड़ी के साथ एक सिंपल हेयर स्टाइल और जूलरी पहनी. कंगना का लुक काफी सिंपल और क्लासी लग रहा था. कंगना ने खुद भी अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर शेयर की थी.

kangana

kangana

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kangana Ranaut, Kangana Ranaut BJP, Kangana Ranaut Mandi, Kangana Ranaut Movies, Kangana Ranaut Controversies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com