- अनुपम खेर ने शेयर किया वीडियो
- इटली के ड्राइवर से भारत के बारे में किया सवाल
- ड्राइवर ने जमकर की भारत की तारीफ
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने ट्विटर पर एक वीडियो कुछ दिन पहले शेयर किया था, जो अब खूब वायरल हो रहा है. अनुपम खेर इस वीडियो में इटली के ड्राइवर से बाचीत करते दिख रहे हैं. अनुपम खेर ने इस ड्राइवर से इंडिया के बारे में पूछा, जिसके बाद उसने ऐसा जवाब दिया जिससे बॉलीवुड एक्टर काफी खुश हो गए. उन्होंने अपने इसी वाकये को फैन्स के बीच शेयर किया है. अनुपम खेर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है. उनके वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं. अनुपम खेर ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं.
अमिताभ बच्चन की गोद में नजर आई यह बच्ची, जो है आज की सुपरस्टार, पहचानें कौन?
What have you heard about India? I asked my Italian American @uber driver Edward. His reply warmed my heart and made me so so happy. Thank you #Edward for your generosity and honest thoughts about my country - India. Jai Ho! Jai Hind!! ???????? #india #mycountry #wearethebest pic.twitter.com/2O6ujJGpOe
— Anupam Kher (@AnupamPKher) 21 नवंबर 2019
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
अनुपम खेर (Anupam Kher) ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा: "आपने भारत के बारे में क्या सुना है? मैंने यह अपने इटैलियन-अमेरिकन ड्राइवर एडवर्ड (Edward) से पूछा. उसके जवाब ने मुझे गर्व से भर दिया और मैं बहुत खुश हुआ. मेरे देश भारत के प्रति आपकी उदारता और ईमानदार विचारों के लिए आपका धन्यवाद एडवर्ड. जय हो! जय हिन्द." अनुपम खेर ने इस तरह यह वाकया फैन्स से शेयर किया. अनुपम खेर के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वह ड्राइवर भारत की जमकर तारीफ कर रहा है. इस वीडियो को देखने के निश्चित तौर पर भारत के लोग गर्व से भर जाएंगे.
'मोदी जी की बेटी' ने फिल्म बाजार में सभी का ध्यान खींचा, प्रकाश जावड़ेकर भी आए नजर
बता दें कि अनुपम खेर (Anupam Kher) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. अपनी फोटो और वीडियो साझा करने के साथ ही अनुपम खेर समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय भी पेश करते हैं. कई बार तो उनके ट्वीट जमकर वायरल भी होते है. हाल ही में अनुपम खेर फिल्म 'वन डे' में नजर आए थे. इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी मुख्य भुमिका में नजर आई थीं. इससे पहले अनुपम खेर ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के जीवन पर बनी फिल्म 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में भी मुख्य भूमिका अदा की थी.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं