- अनुपम खेर का वीडियो हुआ वायरल
- पहली बार सुशांत सिंह राजपूत के मामले पर बोले अनुपम खेर
- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के मामले को लेकर लगातार मुंबई की सरकार और पुलिस पर निशाना साधा जा रहा है. वहीं, फैन्स भी लगातार इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. अब हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के निधन के मामले में एक्टर अनुपम खेर का रिएक्शन आया है. एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) ने हाल ही में अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह कह रहे हैं कि इस मामले में आंख मूंदना कायरता की निशानी है. वीडियो में अनुपम खेर (Anupam Kher Twitter) सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कह रहे हैं, "सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु का किस्सा 14 जून से अब तक जहां पहुंचा है, इतने उतार-चढ़ाव के बाद तो इस पर ना बोलना आंख मूंदने वाली बात है."
Sushant's family & fans deserves to know the truth. So much has been said, there are so many conspiracy theories, but it is not about who stands on which side anymore, it is about ensuring, that this case reaches a logical conclusion. We must know the truth.#JusticeforSushant pic.twitter.com/leL6ItKFuu
— Anupam Kher (@AnupamPKher) August 4, 2020
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
वीडियो में अनुपम खेर (Anupam Kher) आगे कह रहे हैं, "बहुत दिनों तक मैंने नहीं बोला है या शायद बहुत से लोग नहीं बोलना चाह रहे क्योंकि समझ नहीं आ रहा कि क्या बोलें? लेकिन अब जो स्थिति एक नजर आ रही है, उसमें बिना किसी को दोष दिए हुए इतना तो हमारा फर्ज बनता है कि हम उसको एक लॉजिकल एंड तक लेकर जाएं. एक सह-कलाकार होने के नाते, एक को-एक्टर होने के नाते, एक इंसान होने के नाते. वह किसी का बेटा है, किसी का भाई है. हम सबने उसकी प्रशंसा की है और उसने बहुत अच्छा काम किया है. इस समय चुप रहना, जरूरी नहीं है कि हमें किसी को क्रिटिसाइज करना है. उसकी मौत का एक लॉजिकल एंड बहुत जरूरी है. यह कैसे हो सकता है, इसमें कौन कसूरवार है, और कौन नहीं है, यह फैसला तो होना ही चाहिए. ना केवल मेरा, ना उसके फैन्स का, 50 थ्योरी हैं, हम उससे एग्री करें या ना करें, लेकिन जो कुछ भी हो रहा है उसका एक अंत तो होना ही चाहिए."
वीडियो में अनुपम खेर (Anupam Kher) कह रहे हैं, "जो भी उसके लिए इंसाफ की गुहार कर रहे हैं, उनको तो हमको महसूस कराना चाहिए की हम उनके साथ हैं. आंख मूंदना तो कायता की निशानी है और कायर होना अच्छी बात नहीं है." अनुपम खेर का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, "सुशांत (Sushant Singh Rajput) के परिवार और फैन्स को सच्चाई जानने की जरूरत है. काफी कुछ कहा जा रहा है और कई सारी थ्योरियां चल रही हैं. लेकिन अब यह नहीं बचा है कि कौन किसी तरह खड़ा है. अब यह पक्का करना है कि यह केस एक लॉजिकल अंत तक पहुंचे. हमें सबको सच्चाई का पता होना चाहिए."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं