विज्ञापन

2700 करोड़ कमा लिए लेकिन फिर भी इस लिस्ट में नंबर-1 नहीं बन पाई ये फिल्म, अब कुछ भी कर ले नहीं मिलेगा ये खिताब

Top Hollywood Opening Weekends of All Time at Indian Box Office: क्रिस्टोफर नोलन की 'The Odyssey' ने भारत में पहले वीकेंड में 69 करोड़ रुपए की कमाई कर ओपनिंग वीकएंड (भारत) में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है.

2700 करोड़ कमा लिए लेकिन फिर भी इस लिस्ट में नंबर-1 नहीं बन पाई ये फिल्म, अब कुछ भी कर ले नहीं मिलेगा ये खिताब
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रहा किस हॉलीवुड फिल्म का जलवा
Social Media
नई दिल्ली:

क्रिस्टोफर नोलन के डायरेक्शन में बनी 'द ओडिसी' ने भारत में ओपनिंग वीकेंड पर जबरदस्त कमाई की. मैट डेमन, ऐनी हैथवे, टॉम हॉलैंड और जेंडया जैसे बड़े स्टार्स के लीड रोल वाली इस फिल्म ने अपने पहले वीकएंड में कुल  स्टारर इस फ़िल्म ने अपने पहले वीकेंड में 69.65 करोड़ रुपये कमाए. इस फिल्म की कमाई का आंकड़ा देख लोग हैरान हो रहे हैं कि विदेशी फिल्म को भारत में इतना जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. किसी हॉलीवुड नॉन-फ्रैंचाइजी फिल्म के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा वीकेंड कलेक्शन है. द ओडिसी ने दो फिल्मों के ओपनिंग वीकएंड रिकॉर्ड को तो पीछे छोड़ा है लेकिन फिर भी टॉप पर नहीं है.

किस फिल्म ने भारत में ओपनिंग वीकएंड में किया था जोरदार कलेक्शन 

अगर भारत में हॉलीवुड की उन फिल्मों की लिस्ट बनाई जाए जिन्होंने ओपनिंग वीकएंड में धमाकेदार कलेक्शन की तो इसमें द ओडिसी आठवें नंबर पर आती है. द ओडिसी ने 'द लायन किंग' और 'द कॉन्ज्यूरिंग:लास्ट राइट्स' जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. अब आप सोच रहे होंगे कि अगर इतनी सक्सेसफुल चल रही द ओडिसी आठवें नंबर पर है तो पहले नंबर पर कौनसी फिल्म होगी?

दस फिल्मों की इस लिस्ट में पहले नंबर पर आती है Avengers: Endgame. इस फिल्म ने ओपनिंग वीकएंड पर 192.50 करोड़ की कमाई की थी. इसके बाद Avatar: The Way of Water (154.75 करोड़), Avengers: Infinity War (122 करोड़), Doctor Strange in the Multiverse of Madness (97 करोड़), Spider-Man: No Way Home (96.25 करोड़), Deadpool and Wolverine (78.75 करोड़), Avatar: Fire and Ash (77 करोड़), The Odyssey (69.65 करोड़), The Lion King (65.50 करोड़) और आखिर में The Conjuring: Last Rites (60.25 करोड़) हैं.

टॉप-10 हॉलीवुड ओपनिंग वीकेंड 

1. Avengers: Endgame (2019) – 192.50 करोड़ रुपए

2. Avatar: The Way of Water (2022) – 154.75 करोड़ रुपए

3. Avengers: Infinity War (2018) – 122.00 करोड़ रुपए

4. Doctor Strange in the Multiverse of Madness (2022) – 97.00 करोड़ रुपए

5. Spider-Man: No Way Home (2021) – 96.25 करोड़ रुपए

6. Deadpool and Wolverine (2024) – 78.75 करोड़ रुपए

7. Avatar: Fire and Ash (2025) – 77.00 करोड़ रुपए

8. The Odyssey (2026) – 69.00 करोड़ रुपए

9. The Lion King (2019) – 65.50 करोड़ रुपए

10. The Conjuring: Last Rites (2025) – 60.25 करोड़ रुपए

अब आगे किस रिकॉर्ड पर होगी नजर?

The Odyssey की मजबूत शुरुआत ने साफ कर दिया है कि भारतीय दर्शकों में क्रिस्टोफर नोलन की फिल्मों का जबरदस्त क्रेज है. फिल्म ने न सिर्फ Oppenheimer का रिकॉर्ड तोड़ा, बल्कि हॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों की लिस्ट में भी अपनी जगह बना ली. अब बॉक्स ऑफिस की नजर आने वाले दिनों की कमाई पर होगी. अगर फिल्म इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही, तो यह भारत में नोलन की सबसे सफल फिल्म बनने के साथ-साथ हॉलीवुड की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में भी और ऊपर पहुंच सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Odyssey, The Odyssey Box Office, Avengers End Game, Bollywood, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com