विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2024

अन्नू कपूर की फिल्म 'हमारे बारह' को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली हरी झंडी, अब इस दिन होगी रिलीज

बॉलीवुड एक्टर अन्नू कपूर की फिल्म 'हमारे बारह' का टीजर जारी होने के बाद से बवाल मचा हुआ था. फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की जा रही थी. लेकिन अब बॉम्बे हाई कोर्ट ने फिल्म को रिलीज करने की अनुमति दे दी है.

अन्नू कपूर की फिल्म 'हमारे बारह' को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली हरी झंडी, अब इस दिन होगी रिलीज
अन्नू कपूर की फिल्म 'हमारे बारह' को मिली हरी झंडी
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर अन्नू कपूर की फिल्म 'हमारे बारह' का टीजर जारी होने के बाद से बवाल मचा हुआ था. फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की जा रही थी. लेकिन अब बॉम्बे हाई कोर्ट ने फिल्म को रिलीज करने की अनुमति दे दी है. बताया जा रहा है कि ये फिल्म अब 21 जून को रिलीज होगी. 'हमारे बारह' को लेकर बुधवार को बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस बीपी कोलाबावाला और जस्टिस फिरदौस पूनीवाला की बेंच ने सुनवाई की. इस दौरान याचिकाकर्ता ने फिल्म मेकर्स पर विशेष धर्म को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए फिल्म को बैन करने की मांग की.

वहीं निर्माताओं ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि वह उन सभी सीन्स और डायलॉग्स को हटा देंगे, जिन्हें गलत माना जा रहा है. मेकर्स के फिल्म में कुछ बदलावों पर सहमति जताने बाद फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने 'हमारे बारह' को 21 जून 2024 को रिलीज करने की इजाजत दे दी. बता दें कि 'हमारे बारह' पहले 7 जून और फिर 14 जून को रिलीज होने वाली थी, लेकिन विवादों के चलते इसकी रिलीज पर रोक लगा दी गई.

पोस्टर की बात करें तो इसमें कई मुस्लिम महिलाओं को दिखाया गया, जिनके हाथ बंधे हैं और होंठ सिले हुए हैं. फिल्म आबादी बढ़ाने जैसे विषय पर आधारित है. फिल्म पर इस्लाम धर्म का अपमान करने का आरोप लगा है. फिल्म की स्टारकास्ट का कहना है कि उन्हें धमकी भरे कॉल्स आ रहे हैं। फोन पर उनसे फिल्म की रिलीज को रोकने की बात कही जा रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Annu Kapoor, Hamare Baarah, Bombay High Court, Hamara Baarah Release Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com