विज्ञापन
This Article is From Feb 22, 2022

Inside Pics: अनिल अंबानी के बड़े बेटे अनमोल की हुई शादी, दुल्हन देख लोगों ने कहा- यंग Tina Ambani 

अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बेटे अनमोल की शादी हो गई है. अनमोल ने कृशा शाह के साथ सात फेरे लिए. दोनों की शादी की कुछ तस्वीरें अब इंटरनेट पर सामने आई हैं, जिस पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं.

Inside Pics: अनिल अंबानी के बड़े बेटे अनमोल की हुई शादी, दुल्हन देख लोगों ने कहा- यंग Tina Ambani 
अनमोल अंबानी की शादी की तस्वीरें वायरल
नई दिल्ली:

अनिल अंबानी और टीना अंबानी के बेटे अनमोल की शादी हो गई है. अनमोल ने कृशा शाह के साथ सात फेरे लिए. दोनों की शादी की कुछ तस्वीरें अब इंटरनेट पर सामने आई हैं, जिस पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं. इन तस्वीरों में कपल बहुत ही खूबसूरत लग रहा है. अनमोल और कृशा की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. अनमोल अंबानी बीते कई दिनों से कृशा के साथ अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में थे. हालांकि परिवार या किसी करीबी की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी, लेकिन वायरल फोटोज और वीडियोज ने कपल की शादी को कंफर्म कर दिया है.

मिली जानकारी के मुताबिक बिजनेसमैन अनिल अंबानी के बेटे अनमोल कृशा को काफी टाइम से डेट कर रहे थे. अपनी शादी में जहां अनमोल को लाइट ग्रे शेरवानी में देखा गया, वहीं कृशा लाल रंग के हेवी सिल्वर जरदोजी वाले लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं. कृशा की फोटोज देखने के बाद कई लोग उन्हें यंग टीना अंबानी बुलाने लगे. बता दें, अनमोल और कृशा की शादी में बॉलीवुड के कई मशहूर सितारे भी शामिल हुए थे. वायरल हो रही फोटोज में आप श्वेता नंदा, उनकी बेटी नव्या नवेली नंदा, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन को देख सकते हैं. फोटो में सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा भी नजर आए. वहीं बेटे की शादी में टीना अंबानी को लाल और हरे रंग के भारी कढ़ाई वाले लहंगे में देखा गया. 

सोशल मीडिया पर अनमोल अंबानी की शादी की तस्वीरों के अलावा कई वीडियोज भी सामने आए हैं. एक वीडियो जहां हल्दी सेरेमनी का है, जबकि एक दूसरे वीडियो में कृशा शाह की ब्राइडल एंट्री देखी जा सकती है. तस्वीरों और वीडियोज को देखने के बाद कहा जा सकता है कि दोनों की ये शादी बहुत रॉयल रही, जिसे लिए अंबानी परिवार मशहूर भी है.

ये भी देखें: दादा साहेब फाल्‍के अवॉर्ड में कियारा और सिद्धार्थ का स्‍टाइल


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anmol Ambani, Khrisha Shah, Anmol Ambani Wedding, Anmol Ambani Khrisha Shah Wedding Photos, Anmol Ambani Khrisha Shah Marriage Video, Anmol Ambani Khrisha Shah Wedding, Tina Ambani, Anil Ambani, Anil Ambani Son, Ambani Wedding, Who Is Khrisha Shah, Mukesh Ambani, Nita Ambani, Isha Ambani, Akash Ambani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com