विज्ञापन

अनिरुद्ध रविचंदर-काव्या मारन की शादी: चेन्नई रिसेप्शन गेस्ट लिस्ट में PM मोदी, राहुल गांधी से लेकर रजनीकांत शामिल

काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी का ऐलान हो गया है, जिसके बाद 21 नवंबर को चेन्नई में ग्रैंड रिसेप्शन होगा. इसमें राजनीति से लेकर साउथ के जाने माने स्टार्स शिरकत करते हुए नजर आएंगे. 

अनिरुद्ध रविचंदर-काव्या मारन की शादी: चेन्नई रिसेप्शन गेस्ट लिस्ट में PM मोदी, राहुल गांधी से लेकर रजनीकांत शामिल
काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी में शामिल होंगे राजनीति से लेकर फिल्मी जगत के सितारे
NDTV

साउथ इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर जल्द ही सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन से शादी करने जा रहे हैं. इस शादी की खबर की पुष्टि खुद तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी कार्यालय ने की है. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. पोस्ट में बताया गया कि सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन ने जुबली हिल्स स्थित आवास पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात की और उन्हें अपनी बेटी काव्या मारन की शादी के रिसेप्शन में आने का न्योता दिया, जो 21 नवंबर को चेन्नई में होने वाला है. 

तेलंगाना सीएम ने कंफर्म की काव्या- अनिरुद्ध की शादी

तेलंगाना सीएम ऑफिस ने अपनी पोस्ट में लिखा, "सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन ने जुबली हिल्स स्थित अपने आवास पर मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात की और उन्हें अपनी बेटी काव्या मारन की शादी के रिसेप्शन में आमंत्रित किया." उन्होंने आगे लिखा, "काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर का वेडिंग रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में होगा."

ये भी पढ़ें- सिंगर शान ने मनाया 26वीं बार करवाचौथ, पत्नी के लिए शेयर किया अपना 23 साल पुराना रोमांटिक गाना, लिखा- मैं कितना खुशकिस्मत हूं

मेहमानों की लिस्ट में नामचीन सितारे

रिपोर्टस के अनुसार, काव्या मारन और अनिरुद्ध के वेडिंग रिसेप्शन में मेहमानों की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का नाम भी शामिल है. इसके अलावा राजनीति जगत में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन शामिल हैं. रिपोर्टों में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नाम भी शामिल है. 

फिल्म इंडस्ट्री से आमंत्रित मेहमानों में रजनीकांत, एआर रहमान, कमल हासन, धनुष और अजित कुमार अपने परिवार के साथ शामिल हैं. जबकि लिस्ट में अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी स्नेहा अल्लू रेड्डी, शिवकार्तिकेयन और उनकी पत्नी आरती, निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार, एंड्रिया जेरेमिया, प्रसन्ना और सूरज वेंजारामूडु के नाम भी शामिल बताए जा रहे हैं. 

इसके अलावा काव्या मारन, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी 'सनराइजर्स हैदराबाद' से जुड़ी हैं, इसके चलते रिसेप्शन में क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज भी रिसेप्शन में शामिल हो सकते हैं. हालांकि परिवार ने वेडिंग रिसेप्शन में शामिल होने वाले मेहमानों की पुष्टि नहीं की है.  

अनिरुद्ध और काव्या की शादी की खबरों की हो रही है चर्चा

हालांकि, अनिरुद्ध और काव्या की तरफ से अभी तक शादी की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. साल 2025 में सोशल मीडिया पर दोनों के डेटिंग की खबरें पहली बार सामने आई थीं, जिसमें दावा किया गया था कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से पुष्टि या खंडन नहीं किया था. वहीं, दोनों की शादी की खबरें पहली बार 2025 में सामने आई थीं. पिछले साल जून में म्यूजिक डायरेक्टर ने इंटरनेट पर चल रही इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया था. यह खबर ऐसे समय आई है, जब निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार की फिल्म 'जेलर 2' शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म में रजनीकांत मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और इसके संगीत की जिम्मेदारी अनिरुद्ध रविचंदर ने ही संभाली है.

ये भी पढ़ें- श्रीलंका के इतिहास में 604 दिनों तक चलने वाली भारतीय फिल्म का वो 56 साल पुराना गाना, कान्हा की बांसुरी से राधा की जलन को सुमन कल्याणपुर ने किया था बयां

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anirudh Ravichander, Kavya Maran, Anirudh Ravichander Kavya Maran Marriage
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com