4000 करोड़ बजट वाली रामायणम् का ट्रेलर सुबह 4.15 बजे रिलीज किया गया. फिल्म को लेकर के काफी समय से ही लोगों के बीच एक बज बना हुआ था. रामायणम् के ट्रेलर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर इसके कई किरदारों को लेकर के कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. दर्शक ट्रेलर को बारीकी से देख रहे हैं. ट्रेलर के बीच ही लोगों को एक ऐसा चेहरा नजर आया जिसने एनिमल के एक विलेन की याद दिला दी.
ये कोई और नहीं बल्कि एनिमल फिल्म में खतरनाक विलेन आबिद हक का किरदार निभाने वाले सौरभ सचदेवा हैं. एनिमल में अपने खतरनाक विलेन वाले रोल ने इन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई थी. लेकिन फिल्म रामायणम् में वो बिल्कुल अलग किरदार निभाते नजर आएंगे.
राक्षस मारीच का रोल में नजर आएंगे सौरभ सचदेवा
फिल्म रामायणम् में सौरभ सचदेवा राक्षस मारीच के किरदार नें नजर आने वाले हैं. ट्रेलर में उनकी हल्की सी झलक ही देखने को मिली है. लेकिन पूरी कहानी में उनका किरदार काफी दिलचस्प रहेगा.

रामायणम् की बात करें तो उसमें राक्षस मारीच ने रावण के कहने पर सोने के हिरण का वेश धारण किया था. जिसको देखकर माता सीता ने उसे पाने की जिद की और राम जी को हिरण के पीछे जाना पड़ता है. जिसके बाद राम की आवाज निकालकर लक्ष्मण माता सीता को कुटिया में अकेले लक्ष्मण रेखा के अंदर छोड़कर चले जाते हैं. जिसके बाद रावण माता सीता का हरण कर लेते हैं.
ये भी पढ़ें: रामायणम् के ट्रेलर में सीता पर भारी पड़ी रावण की बहन शूर्पणखा, सोशल मीडिया पर जनता बोली- मेकर्स का मास्टरस्ट्रोक
ट्रेलर में 3.40 मिनट पर सौरभ सचदेवा नजर आएंगे.
सौरभ सचदेवा का रोल बतौर मारीच फिल्म में छोटा है, लेकिन मारीच राक्षस रामायण की कहानी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है. न तो मारीच हिरण बनता, न सीता देखती, न राम और लक्ष्मण जाते और न ही उनका हरण होता.
सौरभ सचदेवा का फिल्मी करियर
सौरभ सचदेवा ने अपने करियर में बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. भूत पुलिस, हड्डी, वध, जाने जाने, पुष्पा 2, धड़क 2, बाघी 4, एको और सतलुज जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. इसके अलाना वो कई वेब सीरीज में भी अपने अभिनय का जादू चला चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं