विज्ञापन

'रामायणम' ट्रेलर में राम-सीता और रावण दिखे, लेकिन हनुमान रहे गायब, आखिर सनी देओल की झलक क्यों रखी गई सीक्रेट?

रामायण का ट्रेलर रिलीज हुआ तो हर तरफ इसकी चर्चा होने लगी, लेकिन सबसे ज्यादा सवाल सनी देओल को लेकर उठ रहे हैं. आखिर हनुमान की एक झलक तक क्यों नहीं दिखाई गई, इसके पीछे की वजह काफी दिलचस्प मानी जा रही है.

'रामायणम' ट्रेलर में राम-सीता और रावण दिखे, लेकिन हनुमान रहे गायब, आखिर सनी देओल की झलक क्यों रखी गई सीक्रेट?
रामायण ट्रेलर से क्यों गायब रहे सनी देओल?
NDTV

'बस... एक बार हनुमान की झलक मिल जाए.' रामायण का ट्रेलर देखने बैठे करोड़ों फैंस के मन में शायद यही उम्मीद थी. ट्रेलर आगे बढ़ता गया. रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में नजर आए. यश का रावण वाला अवतार भी सामने आ गया. साई पल्लवी की सीता ने भी लोगों का ध्यान खींचा. लेकिन 4 मिनट 10 सेकंड बाद जैसे ही ट्रेलर खत्म हुआ, सोशल मीडिया पर एक ही सवाल छा गया. हनुमान कहां हैं? फिल्म में ये किरदार निभा रहे सनी देओल की न एक झलक दिखी और न ही उनकी आवाज सुनाई दी. बस यहीं से ट्रेलर की सबसे बड़ी चर्चा शुरू हो गई. अब हर कोई यही जानना चाहता है कि आखिर मेकर्स ने सनी देओल को ट्रेलर से क्यों गायब रखा.

ये भी पढ़ें: रावण, रावण और सिर्फ रावण...4000 करोड़ की रामायणम् के ट्रेलर की आन और शान बने लंकापति, हर सीन में छाए यश

सनी देओल के गायब रहने पर उठे सवाल

रामायण का ट्रेलर रिलीज होते ही हर तरफ इसकी तारीफ होने लगी. विजुअल्स, वीएफएक्स और स्टारकास्ट ने लोगों को काफी प्रभावित किया. लेकिन ट्रेलर खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा उसी किरदार की होने लगी, जो उसमें नजर ही नहीं आया. सोशल मीडिया पर कई फैंस ने लिखा कि अगर हनुमान की एक झलक भी दिखा दी जाती तो ट्रेलर का रोमांच कई गुना बढ़ जाता. कई लोग इसे मेकर्स का बड़ा सरप्राइज भी मान रहे हैं.

आखिर क्या है इसकी वजह

हालांकि मेकर्स ने इस पर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि इसकी वजह फिल्म की कहानी है. रामायण दो पार्ट में रिलीज होगी. वाल्मीकि रामायण के मुताबिक भगवान हनुमान की एंट्री सीता हरण के बाद होती है, जब उनकी मुलाकात राम और लक्ष्मण से होती है. खबरों के अनुसार फिल्म का पहला पार्ट भी सीता हरण तक की कहानी दिखाएगा. ऐसे में संभावना है कि मेकर्स ने हनुमान के किरदार को जानबूझकर अभी छिपाकर रखा है, ताकि आगे की कहानी का रोमांच बना रहे.

दूसरे पार्ट में हो सकता है बड़ा धमाका

कुछ समय पहले सनी देओल ने बताया था कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और अभी उनका लंबा शेड्यूल बाकी है. ऐसे में माना जा रहा है कि दूसरे पार्ट में उनका किरदार पूरी ताकत के साथ नजर आएगा. ये भी संभव है कि फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स सिर्फ हनुमान के किरदार का अलग टीजर जारी करें. फिलहाल रामायण का पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट अगले साल सिनेमाघरों में आएगा. अब फैंस का इंतजार सिर्फ उस पल का है, जब पहली बार सनी देओल हनुमान के रूप में बड़े पर्दे पर नजर आएंगे.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Deol, Ranbir Kapoor, Ramayana Trailer, Ramayana Trailer News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com