सनी देओल पर्दे पर जितने दमदार दिखते हैं, असल जिंदगी में भी उतनी ही शाही लाइफ जीते हैं. एक तरफ उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों कमाती हैं, तो दूसरी तरफ उनकी करोड़ों की प्रॉपर्टी भी खूब चर्चा में रहती है. मुंबई में आलीशान घर, लोनावला में लग्जरी फार्महाउस और विदेश में भी प्रॉपर्टी...सनी देओल की प्रॉपर्टी की लिस्ट काफी लंबी है. अब जब वो रामायण में भगवान हनुमान बनने जा रहे हैं, तो आइए जानते हैं कि आखिर उनके पास कितनी दौलत और कितनी महंगी प्रॉपर्टी है.
सनी देओल का प्रॉपर्टी पोर्टफोलियो
सनी देओल ने सिर्फ फिल्मों से कमाई नहीं की, बल्कि अपनी कमाई को सही जगह इन्वेस्ट भी किया. यही वजह है कि आज उनके पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई के मालाबार हिल इलाके में उनका एक बेहद आलीशान बंगला है. इस लग्जरी घर में प्राइवेट मूवी थिएटर, जिम, बड़ा स्विमिंग पूल जैसी कई शानदार सुविधाएं मौजूद हैं. इसके अलावा जुहू में देओल परिवार का मशहूर घर भी है, जहां धर्मेंद्र और पूरा परिवार रहता है. इस घर की कीमत करीब 50 से 60 करोड़ रुपये बताई जाती है. मुंबई के ओशिवारा और हिमाचल प्रदेश के मनाली में भी सनी देओल की प्रॉपर्टी है. इतना ही नहीं, उनके पास यूके में भी एक घर होने की बात कही जाती है.
100 करोड़ का फार्म हाउस, करोड़ों की नेट वर्थ
अगर आपको लगता है कि सनी देओल की सबसे महंगी प्रॉपर्टी उनका घर है. तो ऐसा नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक लोनावला में उनका एक शानदार फार्म हाउस है, जिसकी कीमत करीब 100 करोड़ रुपये बताई जाती है. हरियाली से घिरा ये फार्म हाउस उनकी पसंदीदा जगहों में से एक माना जाता है. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2025 तक सनी देओल की कुल नेट वर्थ 130 से 180 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है. फिल्मों की फीस, ब्रांड एंडोर्समेंट और रियल एस्टेट में किया गया इंवेस्टमेंट उनकी कमाई के बड़े स्रोत हैं.
वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं. वो 14 अगस्त को रिलीज होने वाली 'बंटवारा 1947' में नजर आएंगे. इसके अलावा नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म 'रामायण' में भगवान हनुमान के रोल में दिखाई देंगे.
यह भी पढ़ें: राज कपूर की जिद, मुकेश की आवाज और शंकर-जयकिशन का संगीत, 70 साल बाद भी नहीं भूला ये गीत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं