विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2020

अनिल कपूर ने कंटेस्टेंट के साथ किया श्रीदेवी के गाने पर डांस, Video हुआ वायरल

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने 'मि. इंडिया' के सॉन्ग पर यूं झूम कर किया डांस वीडियो हुआ वायरल.

अनिल कपूर ने कंटेस्टेंट के साथ किया श्रीदेवी के गाने पर डांस, Video हुआ वायरल
अनिल कपूर (Anil Kapoor) का वीडियो हुआ वायरल
  • अनिल कपूर का वीडियो हुआ वायरल
  • कंटेस्टेंट के साथ श्रीदेवी के गाने पर किया डांस
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वह हमेशा अपने फैंस से वीडियो और फोटो शेयर कर जुड़े रहते हैं. हाल ही में एक्टर का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में डांसर वर्तिका झा (Vartika Jha), मिस्टर इंडिया (Mr. India Film) के सुपरहिट गाने 'आई लव यू' पर जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. फिल्म में इस गाने पर श्रीदेवी (Sridevi) और अनिल कपूर ने डांस किया था. वहीं, स्टेज पर अनिल कपूर (Anil Kapoor) को देख, वर्तिका उनके साथ डांस करने की रिक्वेस्ट करती हैं. जिसके बाद अनिल कपूर उनके साथ डांस करते हैं. 

वीडियो में अनिल कपूर (Anil Kapoor) , वर्तिका (Vartika Jha) के साथ जबरदस्त डांस करते हैं. एक्टर का यह पुराना वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. अनिल कपूर के वीडियो को 'डांस वर्ल्ड 18' ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. दोनों के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

अनिल कपूर (Anil Kapoor) के करियर की बात करें तो उन्होंने उमेश मेहरा की फिल्म 'हमारे तुम्हारे' (1979) के साथ एक सहायक अभिनेता की भूमिका में अपने बॉलीवुड के सफर की शुरुआत की. उन्हें 1983 में 'वो सात दिन' में पहली प्रमुख भूमिका मिली, जिसमें उन्होंने शानदार कां किया. अनिल कपूर ने यश चोपड़ा की 'मशाल' में बेहतरीन प्रदर्शन किया जहां उन्होंने दिलीप कुमार के साथ काम किया था. 'मेरी जंग' जैसी फिल्म में न्याय के लिए लड़ रहे एक नाराज युवा वकील की भूमिका की, जिसने उन्हें एक परिपक्व अभिनेता के रूप में स्थापित कर दिया. वहीं, हाल ही में अनिल कपूर 'मलंग' में नजर आए थे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anil Kapoor, Anil Kapoor Video, Anil Kapoor Dance With Vartika Jha, Anil Kapoor Dance On Sridevi Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com