विज्ञापन

लड़की बनने की खुशी लेकिन दर्द से बेहाल हैं अनाया बांगड़? दवाओं की कड़वाहट के बीच यूं काट रही हैं जिंदगी

Anaya Bangar: जेंडर चेंज सर्जरी के बाद अनाया बांगड़ दर्द और लंबे रिकवरी फेज से गुजर रही हैं. उन्होंने बताया कि दवाइयों, आराम के साथ भी कई बार दर्द का सामना करना पड़ता है. वो कभी खुद को मजबूत महसूस करती हैं तो कभी चिड़चिड़ापन परेशान करता है.

लड़की बनने की खुशी लेकिन दर्द से बेहाल हैं अनाया बांगड़? दवाओं की कड़वाहट के बीच यूं काट रही हैं जिंदगी
Anaya Bangar: लड़की बनने की खुशी लेकिन दर्द से बेहाल हैं अनाया बांगड़?

पूर्व इंडियन क्रिकेटर संजय बांगड़ के बेटे आर्यन बांगड़ (Anaya Bangar) जेंडर चेंज करवाने के बाद अब दर्दभरी रिक्वरी से गुजर रहे हैं. वो अब अनाया बांगड़ बन चुके हैं. जेंडर चेंज सर्जरी के बाद अनाया अपनी नई पहचान के साथ जिंदगी की नई शुरुआत कर रही हैं. हालांकि ये सफर जितना खूबसूरत दिख रहा है. उतना आसान नहीं है. बैंकॉक में सर्जरी कराने के बाद अनाया इन दिनों दर्द, दवाइयों और लंबे रिकवरी फेज से गुजर रही हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी हालत बयां करते हुए बताया कि कभी वो खुद को बेहद मजबूत महसूस करती हैं. तो कभी चिड़चिड़ापन और थकान उन्हें परेशान कर देती है. उनकी पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रही हैं.

ये भी पढ़ें: सपना चौधरी कर चुकी हैं जेल में भी डांस, कैदियों ने पैसे जोड़ बुलाया था हरियाणवी डांसर को

दवाइयों और दर्द के बीच गुजर रहे दिन

अनाया बांगड़ ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर कीं. जिनमें उन्होंने अपनी रिकवरी की झलक दिखाई. उन्होंने कई दवाइयों की फोटो पोस्ट करते हुए बताया कि सर्जरी सक्सेसफुल रही. लेकिन शरीर को ठीक होने में वक्त लग रहा है. अनाया ने लिखा कि हीलिंग कोई सीधी और ईजी प्रोसेस नहीं होती. हर दिन एक जैसा नहीं होता. कुछ दिन काफी अच्छे गुजरते हैं तो कुछ दिन सिर्फ दर्द, दवाइयों और आराम में निकल जाते हैं. उन्होंने बताया कि कई बार पूरा दिन सिर्फ शरीर को संभालने और खुद को शांत रखने में बीत जाता है. इस दौरान वो खुद को मेंटली मजबूत रखने की कोशिश कर रही हैं. अनाया ने पूरी ओनेस्टी के साथ इस पोस्ट में अपना दर्द साझा किया है. जो फैंस को भी काफी इमोशनल कर रहा है.  

आम, गेम और छोटी छोटी खुशियां

रिकवरी के इस मुश्किल दौर में अनाया छोटी छोटी चीजों में सुकून ढूंढ रही हैं. उन्होंने बताया कि वो गेम खेलती हैं, आराम करती हैं और गर्मियों में आम खाकर अपना मूड बेहतर बनाने की कोशिश करती हैं. अनाया ने आम की तस्वीर भी शेयर की. जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. फैंस उनकी पोस्ट पर लगातार प्यार बरसा रहे हैं और उन्हें मजबूत बने रहने की सलाह दे रहे हैं. कई यूजर्स ने कहा कि अनाया जिस हिम्मत से अपनी ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी शेयर कर रही हैं. वो दूसरों के लिए भी मोटिवेशन बन रही है.

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
Senior News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anaya Bangar Emotional Gender Change Surgery, Anaya Bangar Emotional, Anaya Bangar, Anaya Bangar Transformation, Anaya Bangar Transgirl
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com