विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2021

Ananya Panday की मम्मी कर रही थीं चंपी, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन- देखें Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है.

Ananya Panday की मम्मी कर रही थीं चंपी, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा रिएक्शन- देखें Video
अनन्या पांडे (Ananya Panday) का वीडियो वायरल
  • अनन्या पांडे ने मां के साथ शेयर किया क्यूट सा वीडियो
  • भावना पांडे ने बेटी अनन्या के सिर में की मालिश, देखें Video
  • अनन्या पांडे का इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

अनन्या पांडे (Ananya Panday) सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस हाल ही में मालदीव से मुंबई वापस लौटी हैं. मालदीव ट्रिप के दौरान अनन्या पांडे ने कई फोटोज और वीडियो फैन्स के बीच शेयर किया था.अब एक बार फिर उनका एक क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है. अनन्या ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी में मम्मी भावना पांडे (Bhavana panday) के संग एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में उनकी मम्मी अनन्या पांडे की सिर पर मालिश कर रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए अनन्या ने लिखा- संडे चंपी.

वीडियो में दोनों मां बेटी का एक्सप्रेशन देखने लायक है. भावना पांडे (Bhavana Pandey) बड़े ही प्यार से बेटी के सिर में मालिश करती हुई नजर आ रही हैं वहीं अनन्या पांडे खुशी से क्यूट एक्सप्रेशन दे रही हैं. वीडियो में मां-बेटी का लुक देखने लायक है. दोनों बेहद सिंपल लुक में नजर आ रही हैं. 

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 (Student Of The Year 2)' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद वह कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर के साथ 'पति पत्नी और वो' में भी नजर आई थीं. हाल ही में अनन्या पांडे एक्टर ईशान खट्टर (Ishaan Khattar) के साथ फिल्म 'खाली पीली' में भी मुख्य भूमिका निभाते हुए दिखाई दी थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ananya Panday, Ananya Panday Maldives Photo, Ananya Panday Instagram, Ananya Panday Age, Ananya Panday Upcoming Film, Ananya Panday Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com