अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की जोड़ी इन दिनों चांद मेरा दिल में देखने को मिली है, जो 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें एक यंग कपल को कॉलेज में प्यार हो जाता है. लेकिन शादी से पहले प्रेग्नेंसी के कारण दोनों की जिंदगी में उथल पुथल हो जाती है. वहीं फिल्म जैसे जैसे आगे बढ़ती है दोनों के बीच गलतफहमियां भी बढ़ती चली जाती है और जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ जाता है और दोनों का रिश्ता कमजोर होने लगता है. इमोशनल कहानी में एक्टर्स की एक्टिंग को काफी सराहना मिल रही है. लेकिन इस बीच अनन्या पांडे के भरतनाट्यम फ्यूजन को देख इंटरनेट यूजर्स का गुस्सा देखने को मिल रहा है.
अनन्या पांडे हुईं ट्रोल
अनन्या पांडे के डांस का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, कोई अनन्या पांडे को रोको कि इससे पहले वह भरतनाट्यम को और तबाह कर दे. बैकग्राउंड में नटराज की मूर्ति रखकर, इस तरह परफॉर्म करने की हिम्मत है. अन्य यूजर ने लिखा, भरतनाट्यम की शुरुआत 200 ईसा पूर्व में हुई थी और 2026 में अनन्या पांडे के साथ इसका अंत हो गया है. अन्य यूजर ने लिखा, मेरे कानों से खून निकल रहा है.
Someone needs to stop Ananya Pandey ji before she further destroys Bharatanatyam.
— Incognito (@Incognito_qfs) May 24, 2026
That audacity to have Nataraja idol in the background and perform like this...😭😭😭 pic.twitter.com/ljg0SLNvAm
कोरियोग्राफर ने कहा- बेतरतीब ढंग से हिलते हाथ
Bharatnatyam was founded in 200 BCE and ended with Ananya Pandey in 2026.
— HasnaZarooriHai🇮🇳 (@HasnaZaruriHai) May 24, 2026
😭😭😭 pic.twitter.com/EBPwykGddP
कोरियोग्राफर अनीता आर रत्नम ने क्लिप देखकर कहा, इस क्लिप को देखकर ऐसा लगा मानो भरतनाट्यम को एक भयानक गलतफहमी ने बंधक बना लिया हो. बेतरतीब ढंग से हिलते हाथों और कैमरे की अनियमित गति के बीच, नृत्य चुपचाप अपना बोरिया-बिस्तर समेटकर बिल्डिंग से बाहर निकल गया है. भरतनाट्यम तकनीक, नियंत्रण, परंपरा, ज्यामिति, संगीतमयता और भावनात्मक गहराई पर आधारित है. यह क्लिप इसे एक ऐसे शादी के सॉन्ग की तरह प्रस्तुत करती है, जिसे हल्के भूकंप के दौरान फिल्माया गया हो. दुख की बात यह नहीं है कि यह खराब है. खराब कभी-कभी आकर्षक हो सकता है. दुख की बात यह है कि यह सदियों की परिष्कृतता, प्रशिक्षण, समर्पण और भक्ति को पूरी तरह से कुचलते हुए, इस बात से पूरी तरह अनभिज्ञ प्रतीत होता है कि अदाव कोई ऑप्शन नहीं हैं. यह एल्गोरिदम की घबराहट से प्रेरित नृत्य है और भगवान नटराज इस घिनौने कृत्य का शिकार हो रहे हैं.
Bharatnatyam was founded in 200 BCE and ended with Ananya Pandey in 2026.
— HasnaZarooriHai🇮🇳 (@HasnaZaruriHai) May 24, 2026
😭😭😭 pic.twitter.com/EBPwykGddP
कर्नाटक म्यूजिशियन ने लिखा- कैसे मजाक बना रहे हैं
Ananya pandey's "Bharatnatyam " shows how the industry is insensitive to classical arts, how they mock it and the audacity to put it up publicly on a screen. Unfortunately in India there is no mechanism to sue those who mock classical arts. Its very fluid which makes anyone do…
— krithika sivaswamy (@krithikasivasw) May 24, 2026
कर्नाटक की म्यूजिशियन ने लिखा, अनन्या पांडे के भरतनाट्यम को देखकर लगता है कि कैसे इंडस्ट्री क्लासिकल आर्ट्स को लेकर इनसेंसिटिव है. वह कैसे मजाक बना रहे हैं. और हिम्मत देखो पब्लिक्ली ऑनस्क्रीन पर पेश करने की. दुर्भाग्यवश भारत में ऐसी कोई प्रक्रिया नहीं है कि क्लासिकल आर्ट्स का मजाक उड़ाने वालों को सजा दें. यह इतनी लचीली है कि कोई भी इसके साथ कुछ भी ऊट-पटांग कर सकता है.
चांद मेरा दिल के वायरल वीडियो के बारे में
Karan Johar has blood on his hands and it's coming from my eyes watching her dance https://t.co/vAdWDXCfXB
— Sam⋆☕︎ (@Abhivridhi_Vani) May 24, 2026
सोशल मीडिया पर क्लिप वायरल हो रही हैं, जिसमें प्रिया माधुरी का ट्रैक मॉर्डर्न धुन के साथ बैकग्राउंड में बज रहा है और चांदनी क्लासिकल भरतनाट्यम की जगह फ्यूजन डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो वायरल होते ही अनन्या पांडे को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.
ये भी पढे़ं- अमिताभ बच्चन के बहनोई, जिन्हें कहा जाता था सलमान खान का बाप, राजीव वर्मा बोले- उसको कोई नहीं जानता...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं