विज्ञापन

इस सुपरस्टार से शादी करना चाहती थीं अमृता सिंह, तोड़ दी थी क्रिकेटर से सगाई, सैफ अली खान नहीं वो एक्टर

सैफ अली खान से शादी से पहले अमृता सिंह का दिल एक सुपरस्टार के लिए इस कदर धड़का था कि उन्होंने जाने माने क्रिकेटर से अपनी सगाई तक तोड़ दी थी.

इस सुपरस्टार से शादी करना चाहती थीं अमृता सिंह, तोड़ दी थी क्रिकेटर से सगाई, सैफ अली खान नहीं वो एक्टर
अमृता सिंह करना चाहती थीं विनोद खन्ना से शादी

बॉलीवुड में लव स्टोरीज भरी पड़ी हैं. ऑन स्क्रीन से लेकर ऑफ स्क्रीन तक आधी और पूरी लव स्टोरी की बहुत सी दास्ताने हैं. जिनमें से एक दास्ताने इश्क है अमृता सिंह और विनोद खन्ना की, जिनकी खातिर अमृता सिंह हर बंधन तोड़ने पर अमादा थीं. लेकिन इस इश्क की डगर इतनी पथरीली थी कि मंजिल तक पहुंच पाना ही मुश्किल हो गया. पहले तो विनोद खन्ना ही इस रिश्ते के लिए राजी नहीं हुए. खासी मेहनत के बाद जब प्यार मुकम्मल हो गया तब अमृता सिंह की मां ही रिश्ते की विलेन बन गईं. कैसे, चलिए जानते हैं.

सगाई तोड़ना चाहती थीं अमृता सिंह

Latest and Breaking News on NDTV

सैफ अली खान से निकाह कर नवाबी खानदान की बहू बनने से पहले अमृता सिंह की सगाई कथित रूप से रवि शास्त्री से हो चुकी थी. उन दिनों अमृता सिंह विनोद खन्ना के साथ बंटवारा मूवी कर रही थीं. फिल्म में विनोद खन्ना के साथ काम करते करते अमृता सिंह को उनसे प्यार हो गया. लेकिन विनोद खन्ना को अमृता सिंह से प्यार दूसरी फिल्म की शूटिंग के वक्त हुआ. दोनों एक दूसरे के प्यार में बुरी तरह डूब गए. इधर रवि शास्त्री ने भी अमृता सिंह के सामने शादी के बाद फिल्मों में काम न करने की शर्त रख दी, जिसके बाद अमृता सिंह ने उनसे रिश्ता तोड़ विनोद खन्ना के साथ प्रेम और पक्का कर लिया.

अमृता सिंह की मां बनी विलेन

Latest and Breaking News on NDTV

अमृता सिंह का बस चलता तो शायद दोनों की शादी हो ही चुकी होती. लेकिन अमृता सिंह की मां रुखसाना इस रिश्ते के लिए मंजूरी नहीं दे रही थीं. अमृता सिंह से 12 साल बड़े विनोद खन्ना तलाकशुदा भी थे. इसके अलावा रूखसाना चाहती थीं कि अमृता की शादी किसी मुस्लिम परिवार में हो, जिसके बाद अमृता सिंह का रिश्ता सैफ अली खान से फाइनल हुआ. हालांकि कहा जाता है कि विनोद खन्ना के लिए एक्ट्रेस ने अपनी मां तक से बगावत कर ली थी. वहीं विनोद खन्ना ने कुछ समय बाद दूसरी शादी कर ली. ये बात अलग है कि सैफ अली खान से भी अमृता सिंह का तलाक कुछ समय बाद हो गया.

यह भी पढ़ें: 'बाबूजी गर्ल' अध्यातम की खोज में आई थी भारत, 24 में बनीं नेशनल क्रश, अब 23 साल बाद हुई ऐसी हालत


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com