साउथ सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म विक्रम में सूर्या का रोलेक्स अवतार आज भी दर्शकों के दिलो दिमाग पर हावी है. फिल्म में उनका स्क्रीन टाइम भले ही कुछ मिनटों का था. लेकिन इस किरदार ने जबरदस्त तरीके से इंप्रेस किया. अब इस किरदार को लेकर कमल हासन ने एक दिलचस्प खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि रोलेक्स के रोल के लिए उनकी पहली पसंद बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन थे. हालांकि एक खास वजह से वो फिल्म का हिस्सा नहीं बन सके. लेकिन बनते तो क्या सूर्या जैसी इंटेंसिटी दिखा पाते. सोशल मीडिया पर ये सवाल तेजी से ट्रेंड हो रहा है.
कमल हासन ने सुनाया पुराना किस्सा
हाल ही में एक बातचीत के दौरान कमल हासन ने बताया कि उन्होंने विक्रम में रोलेक्स के किरदार के लिए सबसे पहले अमिताभ बच्चन से कॉन्टेक्ट किया था. कमल हासन के मुताबिक ये एक छोटा लेकिन बेहद अहम रोल था. उन्होंने कहा कि वो खुद अमिताभ बच्चन के पास इस ऑफर को लेकर गए थे. कमल हासन ने बताया, ‘मैं अमित जी के पास एक छोटे रोल के साथ गया था. लेकिन उन्होंने कहा कि डायलॉग्स हिंदी में होंगे. मैंने कहा नहीं, मुझे चाहिए कि आप तमिल में बोलें.' कमल के अनुसार अमिताभ बच्चन तमिल में संवाद बोलने के लिए तैयार नहीं हुए. इसी वजह से ये बात आगे नहीं सकी और आखिरकार रोल किसी दूसरे एकटर को देने का फैसला किया गया.
Amitabh Bachchan was the first choice for the 'ROLEX' role in Vikram.
— Mr SP (@Lonely_prabh) June 25, 2026
Kamal Haasan told that "he had gone to Amitji with a small role, but he wanted him to speak the dialogues in Tamil only and he was not ready for it."
What do you think guys, would Amitabh Bachchan have been… pic.twitter.com/n66Vhljn7r
फिर सूर्या बने रोलेक्स, और इतिहास बन गया
अमिताभ बच्चन के मना करने के बाद यह किरदार अभिनेता सूर्या को ऑफर किया गया. विक्रम के क्लाइमैक्स में सूर्या की एंट्री ने दर्शकों को चौंका दिया था. उनके खतरनाक अंदाज, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और मिस्ट्री ने रोलेक्स को फिल्म का सबसे चर्चित किरदार बना दिया. दिलचस्प बात ये है कि सूर्या का कैमियो इतना पॉपुलर हुआ कि वो पूरे लोकश सिनेमैटिक यूनिवर्स का अहम हिस्सा बन गया. दर्शकों के बीच रोलेक्स को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिला था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं