विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2019

विश्व कप में बारिश पर Amitabh Bachchan ने किया Tweet, बोले- वर्ल्ड कप इंडिया में करवा लो...

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने ट्विटर पर क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच को लेकर ट्वीट किया. अमिताभ बच्चन ने एक यूजर के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए बारिश को लेकर यह बात कही है.

विश्व कप में बारिश पर Amitabh Bachchan ने किया Tweet, बोले- वर्ल्ड कप इंडिया में करवा लो...
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर किया ट्वीट
  • अमिताभ बच्चन ने क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर किया ट्वीट
  • अमिताभ बच्चना का ट्वीट हुआ वायरल
  • क्रिकेट वर्ल्ड कप को लेकर फैन्स में गुस्सा
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने क्रिकेट वर्ल्ड कप (ICC Cricket World Cup) को लेकर ट्वीट किया है. क्रिकेट फैन्स वर्ल्ड कप 2019 (World Cup 2019) को लेकर काफी एक्साइटिड है. हालांकि की इंग्लैंड की बारिश ने सभी क्रिकेट फैन्स की एक्साइटमेंट पर पानी फेर दिया है. जिसको लेकर आम जनता से लेकर बॉलीवुड के शहंशाह तक परेशान हैं. सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने वर्ल्ड कप को लेकर एक ट्वीट किया है जो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है.

'भारत' की कामयाबी पर सलमान खान बोले- फिल्म क्रिटिक्स की तारीफ से डर गया था...

दरअसल, गुरुवार को भारत का न्यूजीलैंड (India Vs Newzealand) के साथ तीसरा मैच था. फैन्स में इस मैच को लेकर काफी एक्साइटमेंट थी. हालंकि एक बार फिर बारिश के चलते ये मैच रद्द हो गया. जिसको लेकर सोशल मीडिया पर फैन्स का गुस्सा फूट गया. जिनमें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने भी ट्विटर पर मैच को लेकर कमेंट किया. एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने एक यूजर के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए मजाकिया लहजे में कहा, '2019 के वर्ल्ड कप टूर्नामेंट को भारत में शिफ्ट कर लो... हमें बारिश की जरूरत है.'

कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने किया खुलासा, कहा- ऋतिक की बहन ने मांगी थी माफी...

लगभग सभी विषयों पर ट्वीट करने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है. एक्टर अमिताभ के इस ट्वीट पर फैन्स लगातार कमेंट कर रहे हैं. फैन्स अमिताभ बच्चन के सेंस ऑफ ह्यूमर की भी तारीफ कर रहे हैं. बता दें अभी कुछ समय पहले अमिताभ बच्चन का ट्विटर हैक हो गया था. हालांकि जल्द ही इसे रिकवर भी कर लिया गया था.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, ICC Cricket World Cup, IND Vs NZ, Amitabh Bachchan Twitter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com