विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने बताया जिंदगी में प्रार्थना का महत्व, बोले- एक प्रयास भी दूर कर सकता है मुश्किलें   

अमिताभ बच्चन अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों पर राज करते हैं. एक्टर ने जिंदगी में कभी हार न मानने को लेकर खास संदेश दिया. उन्होंने अपने ब्लॉग के जरिए लिफ्ट के ऑटोमैटिक दरवाजे से जिंदगी की मुश्किलों की तुलना की.

अमिताभ बच्चन ने बताया जिंदगी में प्रार्थना का महत्व, बोले- एक प्रयास भी दूर कर सकता है मुश्किलें   
अमिताभ बच्चन ने बताया जिंदगी में प्रार्थना का महत्व
नई दिल्ली:

अमिताभ बच्चन अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों पर राज करते हैं. एक्टर ने जिंदगी में कभी हार न मानने को लेकर खास संदेश दिया. उन्होंने अपने ब्लॉग के जरिए लिफ्ट के ऑटोमैटिक दरवाजे से जिंदगी की मुश्किलों की तुलना की. अमिताभ बच्चन ने लिखा, "कुछ बिना बोले होता है, कुछ बोल के होता है और कुछ ठोक-ठाक के होता है, लेकिन होता जरूर है."

उन्होंने ऑटोमैटिक दरवाजे का उदाहरण देते हुए समझाया, "लिफ्ट का ऑटोमैटिक दरवाजा थोड़ी देर बाद अपने आप बंद होने लगता है. अगर चढ़ने में देर हो जाए तो वो बंद होने लगता है. उस वक्त अगर एक छोटी सी उंगली भी उसके रास्ते में आ जाए, तो वो खुल जाता है और वापस अपनी जगह पर चला जाता है."ठीक इसी तरह छोटी-छोटी कोशिशें जिंदगी में दरवाजे खोल सकती हैं. उन्होंने कहा, "जिंदगी में भी एक छोटा सा प्रार्थना दरवाजा खोल देता है, चाहे वो एक छोटी सी उंगली के बराबर ही क्यों न हो. बिना प्रार्थना किए कुछ मिले- नामुमकिन! कोशिश करते रहो, चलते रहो, लगे रहो, किसी दिन, वो दरवाजा तंग आकर खुल जाएगा."

यह भी पढ़ें- गालिब की शायरी से बना मशहूर गाना, इश्क के जुनून को दिखाने के लिए गुलजार ने इस्तेमाल किया शेर, 28 साल बाद भी कविता-सोनू की आवाज में एवरग्रीन

अभिनेता अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति-18वां सीजन' होस्ट कर रहे हैं. यह शो पहली बार वर्ष 2000 में शुरू हुआ था. इस क्विज शो को इंडियन टेलीविजन की सबसे आइकॉनिक फ्रेंचाइजी में से एक बना दिया था. यह शो ब्रिटिश शो 'हू वांट्स टू बी अ मिलियनेयर?' का हिंदी वर्जन है. इसका फॉर्मेट 'हू वांट्स टू बी अ मिलियनेयर?' फ्रेंचाइजी के दूसरे शोज जैसा ही है, जिसमें प्रतियोगियों से बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाते हैं और उन्हें चार विकल्पों में से सही जवाब चुनना होता है. अगर उन्हें जवाब पर शक हो तो मदद के लिए उन्हें लाइफलाइन भी दी जाती है.
 

ये Video भी देखें: एक्ट्रेस सोनी राजदान ने बताया, कौन है उनका पसंदीदा एक्टर रणवीर या आलिया? जानें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan Post, Amitabh Bachchan Post Goes Viral, Amitabh Bachchan Posted On Instagram, Amitabh Bachchan Latest Blog
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com