विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2020

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया Video, बोले- नहीं नहीं ऐसा कैसे हो सकता है...

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में एक छोटा बच्चा अपने पास सो रहे शख्स के मुंह पर जुराब रखता नजर आ रहा है, देखें Video

अमिताभ बच्चन ने शेयर किया Video, बोले- नहीं नहीं ऐसा कैसे हो सकता है...
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने एक फनी वीडियो शेयर किया है
  • अमिताभ बच्चन का ट्वीट हुआ वायरल
  • अमिताभ बच्चन ने शेयर किया फनी वीडियो
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

फिल्म इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अकसर सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ फनी वीडियो शेयर करते हैं. लेकिन इस बार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Twitter) ने एक ऐसा वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया है, जिसे देख वह भी हैरान हैं. दरअसल, इस वीडियो में एक शख्स बेबी के साथ लेटा नजर आ रहा है, लेकिन वह बेबी तब सबको हैरानी में डाल देता है, जब वह अपने पैर से जुराब निकालकर सोते हुए शख्स के मुंह पर रख देता है. इस वीडियो को देख अमिताभ बच्चन भी सकते में पड़ जाते हैं. 

लता मंगेशकर की गोद में नजर आए नन्हें ऋषि कपूर, Photo शेयर कर बोले- क्या मैं दुनिया को बता सकता हूं...

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स गहरी नींद में सो रहा है, वहीं उसके पास लेटा हुआ बेबी अपने पैर से जुराब निकालता है और शख्स के मुंह पर रखते हुए उसकी नाक पर मार देता है. तभी, अचानक शख्स की नींद टूट जाती है. शख्स हैरानी से उस बच्चे की तरफ देखता है और वह बच्चा फिर से उसके मुंह पर थप्पड़ मार देता है. 

ऋतिक रोशन की मम्मी ने 'घुंघरू सॉन्ग' पर झूमकर किया डांस, वायरल हुआ Video

इंटरनेट पर यह वीडियो खूब देखा जा रहा है. इस वीडियो को फैन्स के साथ शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने लिखा, "नहीं नहीं ऐसा कैसे हो सकता है?" एक्टर की इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही 'गुलाबो सिताबो', 'झुंड', 'ब्रह्मास्त्र' और 'चेहरे' के जरिए पर्दे पर धमाल मचाते नजर आएंगे.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan Video Viral, Amitabh Bachchan Video, Amitabh Bachchan Twitter, Amitabh Bachchan Tweet Viral, Amitabh Bachchan Shares Funny Video, Funny Video, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com