- अमिताभ बच्चन ने किया खुलासा
- बोले- 'रेशमा और शेरा' के सेट पर उठाई थी एक्ट्रेस वहीदा रहमान की जूती
- अमिताभ बच्चन ने खुद को वहीदा रहमान का प्रशंसक बताया
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के चाहने वालों की कभी न खत्म होने वाली सूची है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो एक्ट्रेस वहीदा रहमान (Waheeda Rehman) के कितने बड़े प्रशंसक हैं? मेगास्टार अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने इस बात का खुलासा एक टीवी रियलिटी शो पर किया और बताया कि वो वहीदा रहमान (Waheeda Rehman) के कितने बड़े फैन हैं. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने कहा, "फिल्म 'रेशमा और शेरा' (Reshma Aur Shera) में मुझे पहली बार उनके साथ काम करने का मौका मिला. शूटिंग के दौरान, एक दृश्य था जहां सुनील दत्त और वहीदा जी को नंगे पैर रेगिस्तान में बैठना था, जहां उच्च तापमान की वजह से जूतों के साथ बालू में खड़ा रहना असंभव था.
Kaun Banega Crorepati 11: 'शिक्षक दिवस' पर बिग बी ने इस कंटेस्टेंट को बनाया अपना गुरु, कही यह बात
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने बताया कि इस बात को लेकर वो चिंतित थे कि वहीदा जी (Waheeda Rehman) ऐसी परिस्थितियों में किस तरह से शूटिंग कर पाएंगी और वो भी जूतों के बिना. इसलिए जैसे ही निर्देशक ने ब्रेक का ऐलान किया, बिना समय गवाए मैंने वहीदा जी की जूती को उठाया और उनकी तरफ भागा. मैं यह भी नहीं बयां कर सकता कि मेरे लिए वह पल कितना स्पेशल था." बाद में, अमिताभ बच्चन ने वहीदा रहमान संग 'त्रिशूल', 'अदालत' और 'नमक हलाल' जैसी फिल्में की.
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने यह भी कहा, "दिलीप कुमार जी और वहीदा रहमान (Waheeda Rehman).. ये मेरी जिंदगी के दो आदर्श हैं. आज तक वहीदा रहमान मेरे लिए सबसे खूबसूरत महिला रही हैं. वह न केवल एक अच्छी अभिनेत्री हैं बल्कि नेचर से वह एक अच्छी इंसान भी हैं. मेरे लिए वहीदा जी भारतीय नारी का एक आदर्श उदाहरण हैं. वहीदा जी ने हमारे बॉलीवुड इंडस्ट्री को काफी बड़ा और असाधारण योगदान दिया है जिन्हें शब्दों के माध्यम से बयां नहीं किया जा सकता."
सुनील ग्रोवर ने टीचर्स डे पर ली चुटकी, बोले- एक टीचर ने मुझे मुर्गा बनना सिखाया...
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने इन सभी बातों का खुलासा सोनी टीवी के शो 'सुपरस्टार सिंगर' में किया जिसमें वह वहीदा रहमान (Waheeda Rehman) और आशा पारेख संग शामिल हुए थे.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं