विज्ञापन
This Article is From Oct 24, 2019

Amitabh Bachchan ने अस्पताल से लौटकर 5 किलो वजन घटाया, 18 अक्टूबर को हॉस्पिटल से मिली थी छुट्टी

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अपना 5 किलो वजन कम कर लिया है.

Amitabh Bachchan ने अस्पताल से लौटकर 5 किलो वजन घटाया,  18 अक्टूबर को हॉस्पिटल से मिली थी छुट्टी
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फाइल फोटो
नई दिल्ली:

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अपना 5 किलो वजन कम कर लिया है. उन्होंने इसे अपने लिए शानदार बताया. अमिताभ ने अपने ब्लॉग में लिखा, "उन्होंने मुझे बताया कि पिछले कुछ दिनों में मेरा वजन कम हुआ है. यह सही बात है, यह लगभग 5 किलो है और मेरे लिए शानदार है." 'कौन बनेगा करोड़पति' (केबीसी) के लिए बिग बी ने शूटिंग फिर से शुरू कर दी है.

सनी लियोन ने लाल साड़ी में किया धमाकेदार डांस, धांसू Video हुआ वायरल

मुंबई के नानावती अस्पताल से अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को 18 अक्टूबर को छुट्टी मिली थी. सूत्रों ने बताया कि दिग्गज अभिनेता को स्वास्थ्य जांच के लिए 15 अक्टूबर (मंगलवार) को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

नेहा कक्कड़ ने सिंगिंग और डांस से स्टेज पर यूं मचाया धमाल, खूब देखा जा रहा Video

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति' में नजर आ रहे हैं. शो में उनकी मौजूदगी न केवल एक होस्ट के तौर पर होती है बल्कि एक साथी के जैसे भी होती है. इसके अलावा अमिताभ बच्चन जल्द ही कई फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में धमाल मचाने वाले हैं. दरअसल, बिगबी जल्द ही बॉलीवुड की चार फिल्मों में नजर आने वाले हैं, जिसमें 'ब्रह्मास्त्र', 'गुलाबो-सिताबो', 'झुंड' और 'चेहरे' शामिल है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Amitabh Bachchan Weight
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com