विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2018

'पैडमैन' में दिखे अमिताभ बच्चन, डायरेक्टर आर बाल्की ने कही ये बात

फिल्मकार आर बाल्की का कहना है कि महानायक अमिताभ बच्चन से उन्हें बहुत प्यार है और लगभग हर दिन एक पटकथा के साथ उनसे संपर्क करते हैं.

'पैडमैन' में दिखे अमिताभ बच्चन, डायरेक्टर आर बाल्की ने कही ये बात
अमिताभ बच्चन और डायरेक्टर आर बाल्की
  • फिल्म 'पैडमैन' में दिखे अमिताभ बच्चन
  • गेस्ट अपीयरेंस के तौर पर नजर आए बिग बी
  • डायरेक्टर आर बाल्की ने कही ये बात
नई दिल्ली: फिल्मकार आर बाल्की का कहना है कि महानायक अमिताभ बच्चन से उन्हें बहुत प्यार है और लगभग हर दिन एक पटकथा के साथ उनसे संपर्क करते हैं. बहरहाल, उन्होंने उन अफवाहों को खारिज कर दिया, जिसमें उनके बिग बी के साथ फिल्म करने की बात कही जा रही है. बाल्की ने अमिताभ के साथ फिल्म ‘चीनी कम’, ‘पा’ और ‘शमिताभ’ में काम किया है. फिल्मकार की फिल्म ‘पैडमैन’ में बिग बी एक अतिथि भूमिका में नजर आए. पिछले कुछ दिनों से बाल्की के एक बार फिर ‘पीकू’ अभिनेता के साथ आने की खबरें थीं लेकिन निर्देशक ने इसे खारिज कर दिया.

डायरेक्टर आर बाल्की की पत्नी ने कहा, गर्व है कि 'पैडमैन' की कमान पुरुषों ने संभाली

बाल्की ने कहा,  मैंने एक फिल्म के लिए श्री बच्चन से संपर्क किया था. लेकिन जो भी आप इन दिनों सुन रहे हैं वह सच नहीं है, वह सब अफवाहें हैं. ऐसा कुछ नहीं हो रहा. जिस फिल्म के बारे में लोग बात कर रहे हैं वह मेरी नहीं, मेरे एक दोस्त की है. मैं बस उनकी मदद कर रहा हूं, मैं प्रत्यक्ष रूप से उससे जुड़ा नहीं हूं. उन्होंने कहा कि उनके पास अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए कई विचार हैं लेकिन अभी तक उन्होंने कुछ लिखा नहीं हैं.

'पैडमैन' के डायरेक्टर का आया बड़ा बयान, बोले- अक्षय कुमार के कंधों पर टिकी है फिल्म

साथ ही निर्देशक को उम्मीद है कि बड़े पर्दे पर आज रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘पैडमैन’ को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी. ‘पैडमैन’ तमिलनाडु के अरुणाचलम मुरुगनंतम की कहानी है जिसने ग्रामिण महिलाओं के लिए सस्ते सेनेटरी नैपकिंस बनाए. फिल्म में अक्षय कुमार, सोनम कपूर और राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में है.

VIDEO: स्क्रिप्ट कसी होती तो बेहतरीन फिल्‍म बनती 'टॉयलेट एक प्रेम कथा'

(इनपुट भाषा से)

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Guest Appearance, Padman, Director R Balki
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com