विज्ञापन
This Article is From Apr 04, 2018

जब आधी रात को परेशान हुए अमिताभ बच्चन, ट्वीट कर मोबाइल कंपनी को जगाया

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले स्टार्स में से एक हैं.

जब आधी रात को परेशान हुए अमिताभ बच्चन, ट्वीट कर मोबाइल कंपनी को जगाया
अमिताभ बच्चन (फाइल फोटो)
  • बिग बी आधी रात हुए परेशान
  • ट्वीट कर की शिकायत
  • मोबाइल कंपनी को जगाया
नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा एक्टिव रहने वाले स्टार्स में से एक हैं. अपनी रोजाना की रूटीन हो या फिर कोई स्पेशल इवेंट, हर मौके पर बिग बी ट्विटर या ब्लॉग पर अपने बारे में जानकारियां देते रहते हैं. इस बार उन्होंने ट्विटर पर मोबाइल फोन कंपनी के नेटवर्क को लेकर ट्वीट किया. बिग बी को देर रात में मोबाइल से मैसेज जाने में दिक्कत हुई, जिसके बाद उन्होंने ट्वीट करके लिखा, '' मोबाइल कंपनी प्लीज जग जाइए, कुछ नहीं हो रहा है. ओए, वोडाफोन... मेरे सभी मैसेज फेल हो रहे हैं. आप 4जी दिखा रहे हैं, लेकिन कुछ भी नहीं चल रहा है.''

बीमारी के बावजूद अमिताभ बच्चन ने गाया गाना, ट्वीट कर लिखा- 'म्यूजिक की दुनिया...'अमिताभ बच्चन ने इस मैसेज को ट्विटर पर लिखने के बाद मोबाइल कंपनी तुरंत एक्टिव हुए और जल्द ही उनकी इस समस्या का निपटारा कर दिया. इसके कुछ मिनटों बाद उनका नेटवर्क ठीक हो गया और फिर बिग बी ने फिर से एक ट्वीट करके इसकी जानकारी दी. अमिताभ बच्चन ने लिखा, '' चलो...!! सुन ली सुन ली... वोडाफोन ने हमारी बात सुन ली. अब मैसेज जा रहे हैं.'' अमिताभ बच्चन की आदत है कि वह देर रात तक जगकर काम करते हैं. कभी-कभी सुबह तक जगकर ब्लॉग भी लिखते हैं. वह बीते हुए और अगले दिन की जानकारी भी देते हैं.
अमिताभ को पसंद आई इरफान की 'ब्लैकमेल', कुछ इस तरह किया रिव्यू

बता दें कि अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म '102 नॉट आउट' के प्रमोशन में बिजी हैं. मंगलवार को इस फिल्म का एक गाना भी उन्होंने गाया, जिसके बारे में ट्विटर पर जानकारी दी थी. इस फिल्म में उनके साथ मशहूर एक्टर ऋषि कपूर भी लीड रोल में नजर आएंगे. यह फिल्म बाप-बेटे की बीच मधुर संबंधों पर आधारित है. फिल्म 4 मई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.

VIDEO: अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, खुद दी जानकारी


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amitabh Bachchan, Midnight Tweet, Vodafone
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com